फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Home Guard Recruitment Scam: Company Commander, Platoon Commander and Head Clerk Suspended

होमगार्ड भर्ती घोटाला : कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांडर और हेड क्लर्क निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Home Guard Recruitment Scam: Company Commander, Platoon Commander and Head Clerk Suspended
हिसार। होमगार्ड भर्ती घोटाले में विभाग के डीजी देसराज सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए डीएसपी तान्या सिंह से जिले का चार्ज वापस ले लिया है। इसके अलावा कंपनी कमांडर सुखबीर पानू, प्लाटून कमांडर जयभगवान और हेड क्लर्क महेंद्र को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जारी आदेश में बताया गया है कि कंपनी कमांडर सुखबीर पानू को प्रतिदिन अंबाला हेड क्वार्टर में, प्लाटून कमांडर और हेड क्लर्क को गुरुग्राम हेड क्वार्टर में हाजिरी देनी होगी। इसके साथ हिसार में तैनात हवलदार बजरंग लाल को जेल में वापस ड्यूटी पर भेजने के आदेश दिए हैं। हवलदार बजरंग लाल सेंट्रल जेल-2 में वार्डर थे, अब वहां पर ही ड्यूटी देंगे। डीएसपी तान्या के स्थान पर अंबाला के जिला आदेशक राजकुमार को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। डीजी ने बताया कि मामले की आगामी जांच डीआईजी करेंगे।
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र से मिले स्वयंसेवक
वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को सांसद दीपेंद्र हुड्डा के एक कार्यक्रम के दौरान कुछ स्वयंसेवक उनसे मिले और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच करवाई जाए। जिस पर उन्होंने इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि उकलाना के गांव दौलतपुर निवासी कुलवंत ने कमांडर सुखबीर पानू व हवलदार बजरंग लाल पर आरोप लगाए हैं। कुलवंत ने बताया कि वर्ष 2015 में वह विभाग में स्वयंसेवक लगा था। 6 जून 2016 को उसे बिना किसी कारण के हटा दिया गया। इस बीच उसे पता चला कि कमांडर सुखबीर पानू ने कुलदीप सिंह को उसके स्थान पर स्वयंसेवक लगा दिया। आरोप है कि 30 अगस्त 2021 को हवलदार बजरंग लाल ने उससे ढाई लाख रुपये की मांग की। उसे कहा कि रुपये दिए तो एक साल तक ड्यूटी रहेगी। वहीं, नारनौंद के गांव हैबतपुर निवासी स्वयंसेवक विरेंद्र ने बुधवार को उसने हिसार रेंज आईजी को मामले की शिकायत दी है। इसमें हवलदार बजरंग लाल पर स्वयंसेवकों से रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे।
कुलवंत भी जल्द करेगा केस दायर
अधिवक्ता योगेश सिहाग ने कहा कि होमगार्ड भर्ती घोटाला उजागर होने के बाद कई स्वयंसेवक उनके पास आ रहे हैं। स्वयंसेवकों की बात सुनकर मामले में प्रतीत हो रहा है कि ये मामला कई वर्ष से चल रहा है। इसमें नई भर्ती व ड्यूटी लगाने को लेकर गोलमाल है। अब स्वयंसेवक सिविल कोर्ट में केस दायर करवा रहे हैं। कुलवंत की तरफ से भी जल्द सिविल कोर्ट में केस दायर किया जाएगा।
वर्ष 2015 में मेरी तैनाती हुई थी। मैं किसी कुलवंत को नहीं जानता। मेरे पास सुखबीर पानू भेज रहा है, न ये मुझे मिला, न ही मैं इसे जानता हूं। सुखबीर पानू अपने बचाव के लिए यह खेल खेल रहा है। मेरे या मेरे परिवार के साथ कोई हादसा हुआ तो इसके जिम्मेदार कंपनी कमांडर सुखबीर पानू व अधिवक्ता योगेश सिहाग होंगे। यदि मैंने किसी के रुपये से चाय भी पी हो तो मैं नौकरी से त्यागपत्र देने को तैयार हूं। - हवलदार बजरंग लाल, गृह रक्षी विभाग, हिसार

कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांडर और हेड क्लर्क को निलंबित कर दिया है। डीएसपी तान्या सिंह से हिसार का चार्ज वापस ले लिया है। मामले की आगामी जांच डीआईजी करेंगे। - देसराज सिंह, डीजी होम, होमगार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed