फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hockey competition in village Premnagar

Hisar News: गांव प्रेमनगर में जारी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए कड़े मुकाबले

Sat, 17 Feb 2024 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 17 Feb 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Hockey competition in village Premnagar
भिवानी। युवा विकास मंडल की ओर से गांव प्रेमनगर में 26वीं तीन दिवसीय पंचायती हॉकी प्रतियोगिता करवाई जा रही है। दूसरे दिन शनिवार को 11 टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। गांव उमरा, कवाली, बापोड़ा और हावड़ी की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

प्रेमनगर व तिगड़ाना की हाॅकी टीमों के बीच रोमांचक व कड़ा मुकाबला हुआ। इसका हार-जीत का निर्णय समय समाप्ति उपरांत दो बार प्लन्टी शूट आउट देने पर हुआ और तिगड़ाना की टीम विजयी रही। शनिवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहताश चौहान मुख्य अतिथि रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन ओमप्रकाश मान ने की। मुख्य अतिथि रोहताश चौहान ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रोहताश चौहान ने कहा कि खेलों से स्फूर्ति एवं उत्साह का संचार होता है। उन्होंने राज्य स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन करने वाली गांव की लड़कियों की खो-खो टीम को भी सम्मानित किया। इस अवसर मुख्य अतिथि रोहताश चौहान व अध्यक्ष हर्षवर्धन ओमप्रकाश मान ने खेलों को बढ़ावा देते हुए खेल समिति प्रेमनगर को 31 हजार व 21 हजार का नकद सहयोग किया। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में परिवर्तन मंच के अध्यक्ष एवं क्रॅशर एसोसिएशन खानक (डाडम) के प्रधान समाजसेवी मास्टर सतबीर रतेरा मुख्य अतिथि रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के प्रतिनिधि जसवंत चहल नंबरदार ने की। प्रतियोगिता में सुरेश ओड, सुरेंद्र सरपंच अचीना, सुरेश फौजी, पूर्व पंच राजेंद्र बूरा, बैंक मैनेजर दलबीर गोठवाल, जिला पार्षद राहुल के प्रतिनिधि मनीष अरोड़ा व मोक्ष कक्कड़, ऋषिकांत, सीआईडी इंस्पेक्टर भिवानी सुनील कुमार, महेंद्र, प्रवेश, अनिल व नरेंद्र ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed