फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hissar's mountaineer Reena Bhatti honored in Delhi

Hisar News: हिसार की पर्वतारोही रीना भट्टी दिल्ली में सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Hissar's mountaineer Reena Bhatti honored in Delhi
पर्वतारोही रीना भट्टी को सम्मानित करते आयोजक। 

विज्ञापन



हिसार। आईथ्री फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को दिल्ली में हिमालयन कॉन्क्लेव एवरेस्ट समिट 3.0 आयोजित किया गया। इसमें पर्वतारोहण में अभूतपूर्व योगदान के लिए शहरवासी पर्वतारोही रीना भट्टी को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए 16 वर्ष से अधिक उम्र के अनुभवी पर्वतारोहियों ने अनुभव बांटे। इन सभी प्रतिभागियों की यात्राओं और अनुभवों ने यह साबित किया कि हिमालय केवल एक पर्वत नहीं, बल्कि आत्मा को आकार देने वाली एक साधना है।

इस मंच से जुड़कर रीना ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि पर्वतारोहण केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन, धैर्य और संकल्प की परीक्षा है। इस आयोजन में उन्हें सम्मानित किया जाना उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो कठिनाइयों से जूझते हुए अपने सपनों को शिखर तक पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आयोजित पैनल चर्चाओं में ऊंचाई वाले अभियानों के वास्तविक अनुभवों, चुनौतियों और जीवन बदलने वाली कहानियों को साझा किया गया। यह एक ऐसा मंच बना, जहां पर्वतों की खामोशी में छिपे अनुभव, शब्दों के माध्यम से जीवंत हो उठे। रीना ने इस आयोजन के लिए आईथ्री फाउंडेशन और राजीव कुमार के समर्पण व दृष्टिकोण को खूब सराहा। उन्होंने इस टीम को भविष्य के आयोजनों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन पर्वतारोहण को बढ़ावा देकर पूरे देश को साहस, प्रेरणा और एकता का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed