{"_id":"6885293f3f73d2ca110140d7","slug":"hisars-boxer-tamanna-reached-the-final-by-defeating-karnals-mishti-hisar-news-c-21-hsr1013-675053-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार की बॉक्सर तमन्ना करनाल की मिष्ठी को हरा फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार की बॉक्सर तमन्ना करनाल की मिष्ठी को हरा फाइनल में पहुंची
Sun, 27 Jul 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेते खिलाड़ी।
हिसार। गंगवा स्थित मंजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब में चल रही तीसरी सब जूनियर हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल में प्रवेश करने के लिए बॉक्सरों ने खूब मुक्के बरसाए। हिसार की तमन्ना ने मिष्ठी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा पहुंचे। उन्होंने ने कहा कि सभी खिलाड़ी देश का भविष्य हैं। खेलों में आपका जोश, अनुशासन और समर्पण प्रेरणादायक है। आगे बढ़िए, जीतिए, और हरियाणा का नाम रोशन कीजिए। सेमीफाइनल मुकाबले में 30-33 किलोग्राम भारवर्ग में सोनीपत की अक्षिता ने पानीपत की कनिका, रोहतक की कोमल ने जींद की नेहा, 33-35 किलोग्राम भारवर्ग में भिवानी की राजू ने पानीपत की किरण, रोहतक की दीक्षा ने फतेहाबाद की खुशी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के जनरल सेक्रेटरी रविंद्र पानू ने बताया कि 35-37 किलोग्राम भारवर्ग में पानीपत की गरिमा ने झज्जर की तनवी, साई भिवानी की भूमिका ने भिवानी की वंशु, 37-40 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार ए की तमन्ना ने करनाल की मिष्ठी रावल, कैथल की अंतिम ने रेवाड़ी की गुंजन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
रोहतक की कनिका ने पानीपत की हिमानी को हराया
इसी प्रकार 40-43 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक की कनिका ने पानीपत की हिमानी, साई हिसार की सृष्टि ने भिवानी की सोनिका को हराया। वहीं, 43-46 किलोग्राम भारवर्ग में कुरुक्षेत्र की ध्रुविका ने चरखीदादरी की प्रिंयका, भिवानी की प्रिया ने हिसार ए की अंजलि, 46-49 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार ए की यशिका ने रोहतक की काफी, कैथल की मानसी ने पलवल की लक्की, 49-52 किलोग्राम भारवर्ग में मेवात की प्रिंसी ने झज्जर की मोनिका, पानीपत की कृषिका ने करनाल की सुहाना, 52-55 किलोग्राम भारवर्ग में सोनीपत की अंशु ने जींद की पायल, हिसार ए की माही पूनिया ने पानीपत की नविता को हराया। 55-58 किलोग्राम भारवर्ग में चरखीदादरी की तनवी ने करनाल की हिमाक्षी, पानीपत की खुशी ने हिसार ए की कनिका, 58-61 किलोग्राम भारवर्ग में सोनीपत की सुनाना ने पलवल की मानवी को हराया। 61-64 किलोग्राम भारवर्ग में साई भिवानी की सृष्टि ने रोहतक की खुशी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले सुबह 9 बजे शुरू हो जाएंगे। चैंपियन बाॅक्सर अगले माह नोएडा में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे। इस मौके पर हिसार बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रधान भगत सिंह, हरियाणा बॉक्सिंग संघ के डायरेक्टर एडमिन ओमवीर हुड्डा, कंपीटीशन चेयरमैन अजमेर सिंह, उपप्रधान एडवोकेट मनोज कुश, उपप्रधान सुभाष, ऑर्गेनाइजर विकास लोहान, नरेश वालिया, सुनील राणा, अनिल नैन, विकास इंदौरा, मेवा सिंह सहित अन्य कोच व पदाधिकारी मौजूद रहे।