फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar, Sisay's wrestler show strength in District level wrestling

जिला स्तरीय कुश्ती में हिसार व सिसाय के पहलवानों ने दिखाया दम

Sat, 09 Jan 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Hisar, Sisay's wrestler show strength in District level wrestling

महावीर स्टेडियम में शुक्रवार को जिलास्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए। स्टेडियम में लड़कियों तथा लड़कों की कुश्ती के मुकाबले अलग-अलग रेसलिंग हाउस में करवाए गए।

विज्ञापन


लड़कों की फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन स्टाइल के अलग-अलग ग्रुप के मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को रोहतक में होने वाली स्टेट लेवल चैंपियनशिप में खिलाया जाएगा। प्
विज्ञापन


हल्के भार वर्ग में भगाना व सिसाय की लड़कियों ने मारी बाजी
हल्के भार वर्ग जैसे 38 किलोग्राम भार वर्ग में भगाना की मनीषा, 40 किलोग्राम भार वर्ग में अंजू, 43 किलोग्राम भार वर्ग में अंकुश ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


46 किलोग्राम भार में सिसाय की सुनीता, 49 किलोग्राम भार में सिसाय की ही ज्योति ने कुश्ती में जौहर दिखाते हुए अपनी साथी खिलाड़ियों को पटखनी दी।

70 किलोग्राम में हिसार की काजल प्रथम
लड़कियों के 52 किलो भार वर्ग में हिसार की मोनिका, 56 किलोग्राम वर्ग में वंदना, 60 किलो में कुसुमलत्ता,
65 किलोग्राम में लाडवा की तनु तथा 70 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की काजल प्रथम रही।

फ्री स्टाइल में मिर्चपुर के पहलान छाए
लड़कों की फ्री स्टाईल ग्रुप में मिर्चपुर के पहलवान अभिमन्यु ने 50 किलो वर्ग, 76 किलो वर्ग में अंकित तथा 85 किलो वर्ग में मनोज ने प्रथम स्थान हासिल किया।


इनके अलावा 63 किलो वर्ग में सिसाय के विश्वास, 69 किलो वर्ग में हिसार के सुशांत तथा 85 किलो के ऊपर भार में अजय ने प्रथम स्थान हासिल किया।

ग्रीको रोमन स्टाइल में सिसाय के लड़कों ने छोड़ी छाप
ग्रीको रोमन स्टाइल में हुए मुकाबलों में सिसाय के पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया।

सिसाय के विजय ने 56 भार वर्ग में, विकास ने 54 भार वर्ग में तथा विकास ने 54 भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।

42 भार वर्ग में श्यामसुख के संदीप, 46 भार वर्ग में अमीरपुर के श्रवण, 58 किलो भार वर्ग में कालीरावण के मनोज, 63 में हिसार के कंवल, 85 भार वर्ग में हिसार के नरेश तथा 85 से ज्यादा के भार वर्ग में शेखपुरा गांव का संदीप अव्वल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed