फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar's people said, we want car free day

हिसार बोला - हमें चाहिए कार फ्री डे

Wed, 13 Jan 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 13 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
hisar's people said, we want car free day

शहरवासी शहर में कार फ्री डे चाह रहे है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए आरएसओ के नंबर पर शहर की क्रीम कहे जाने वाले लोगों ने सीएफडी यस लिखकर मैसेज भेजा है।

विज्ञापन


इसके अलावा सैकड़ों लोगों ने ट्रैफिक को लेकर कई और सुझाव भी भेजे हैं। किसी ने तो दिल्ली की तर्ज पर हिसार में भी इवन और ऑड नंबर के हिसाब से ट्रैफिक चलाने के बारे में सहमति दी है। कुछ लोगों ने ऑटो को इवन व ऑड नंबर के हिसाब से चलाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


सेक्टरवासी तैयार, आरडब्ल्यूए दे चुकी हां में जवाब
शहर के हर घर में एक से लेकर दो-दो गाड़ियां रखने वाले सेक्टरवासियों की तरफ से कार फ्री डे सिस्टम को लेकर हां हैं। अपने-अपने सेक्टर का प्रतिनिधित्व करने वाले आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी इसको लेकर सीएफडी यस का मैसेज भेज चुके हैं। जल्द ही ट्रैफिक पुलिस प्रशासन के साथ इनकी मीटिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शहरवासियों के हेल्थ और पर्यावरण के लिए अच्छा कदम होगा। मैं इसके पूरी तरह हक में हूं। मैं तो ये कहूंगी कि जागरूक व पढ़े लिखे लोग सभी की इसके लिए हां ही होगी। शहरवासी प्रदूषण को लेकर चिंतित रहेंगे तो अच्छा रहेगा वरना दिल्ली वाला हाल यहां भी हो जाएगा।
- शकुंतला राजलीवाला, मेयर नगर निगम हिसार

शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कार फ्री डे की प्लानिंग अच्छी है। ऑटो इवन व ओड नंबर के हिसाब से चलाए जाने की प्लानिंग ट्रैफिक पुलिस ने कुछ साल पहले भी की थी। अगर अब कार फ्री डे के साथ यह प्लान भी लागू कर दिया जाए तो बेहतर होगा।
- भीम महाजन, डिप्टी मेयर

ट्रैफिक पुलिस का यह अच्छा प्लान है। समय पर हम संभल जाएंगे तो बेहतर होगा। कार फ्री डे को लागू करने के लिए निगम जनप्रतिनिधियों की तरफ से हां है।
- डीएन सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर

सैकड़ों लोगों ने मैसेज कर कार फ्री डे प्लान को यस लिखकर हरी झंडी दी है। जल्द ही सबसे पहले आरडब्ल्यूए के साथ मीटिंग की जाएगी। सभी का फीडबैक लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और इस प्लान को लागू करवाया जाएगा।

- जगदेव, एसएचओ ट्रैफिक

सैकड़ों लोग सीएफडी यस लिखकर भेज रहे हैं। कई लोगों ने सीएफडी यस के साथ अन्य सुझाव भी भेजे हैं। ऑटो को लेकर भी सुझाव आ रहे हैं। सुबह से लेकर देर रात तक लगातार मैसेज आते रहे हैं।
- विनय सोनी, आरएसओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed