फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's mercury reached 48 degrees, only 0.8 degrees away from breaking the record of 24 years

हिसार का पारा 48 डिग्री पहुंचा, 24 साल का रिकॉर्ड तोड़ने से मात्र 0.8 डिग्री दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hisar's mercury reached 48 degrees, only 0.8 degrees away from breaking the record of 24 years
अरे छोटी पानी पी नहीं तो बीमार पड़ जाएगी... हिसार के आईजी चौक पर शुक्रवार की दोपहर जब तापमान 48 डिग्र? - फोटो : City
हिसार। जिले में शुक्रवार को पारा 48 पर पहुंच गया, जो अब तक के रिकॉर्ड से मात्र 0.8 डिग्री सेल्सियस दूर है। इसके अलावा यह मौसम का सबसे गर्म दिन भी रहा। उधर
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी 3 तीन और भीषण गर्मी पड़ेगी। इसके बाद भी कुछ राहत मिलने की संभावना है।
बता दें कि 10 मई से जिले में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे पहले वीरवार को जिले में दिन का तापमाकन 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो इस मौसम सर्वाधिक था। जिले में 28 मई 1998 में 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो जिले का मई में आज तक का रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन

सुबह से ही गर्म हवाओं ने किया परेशान
शुक्रवार सुबह से ही तीखी धूप वि गर्म हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते आसमान से जैसे आग बरसने लग गई। इस भीषण का गर्मी का असर यह दिखा कि शहर की कई सड़कें दिन के समय ही सूनसान नजर आईं। दिन ढलने के बाद भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहीं। इस दौरान बालसमंद में अधिकतम तापमान 48.0 व हिसार में 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बालसमंद में न्यूनतम तापमान 24.4, हिसार में 25.2 व हिसार एएमएफयू में 27.9 ड्रिी सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतपा से 12 दिन पहले तपा जिला
आमतौर पर इतना तापमान नौतपा के दिनों में पहुंचता है, जबकि इस बार 12 दिन पहले ही तापमान उस स्तर पर पहुंच चुका है। आईएमडी के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार नौतपा 25 मई से 3 जून तक रहता है। 25 मई से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेगा, तब नौतपा शुरू हो जाएगा। नौतपा साल के वह 9 दिन होते है जब सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक रहता है, जिस कारण से इन 9 दिनों में भीषण और प्रचण्ड गर्मी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed