फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar railway station's appearance changed with 27.54 crores under Amrit Bharat Yojana

Hisar: अमृत भारत योजना में 27.54 करोड़ से बदली रेलवे स्टेशन की सूरत, 95 प्रतिशत काम पूरा; उद्घाटन की तैयारी

Sun, 05 Jan 2025 10:36 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 05 Jan 2025 10:36 AM IST
सार

हिसार रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के अंदर दीवार पर हरियाणवी पेंटिंग बनाई गई है। वहीं, एंट्री गेट पर ही ट्रेनों जानकारी लेने के लिए समय सारिणी का बोर्ड लगाया गया है। एंट्री गेट के पास फव्वारा लगाने के लिए फाउंडेशन बनाया गया है।

विज्ञापन
Hisar railway station's appearance changed with 27.54 crores under Amrit Bharat Yojana
हिसार रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जीर्णाेद्वार का काम अंतिम चरणों में चल रहा है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो 95 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। ऐसे में इसी माह रेलवे स्टेशन का उद्धाटन होने की उम्मीद है। बीकानेर मंडल के डीआरएम सहित कई आलाधिकारी उद्धाटन करने आ सकते हैं। इसको लेकर रेलवे के स्थानीय अधिकारी तैयारी में जुट गए है।

विज्ञापन


बता दें, कि 27.54 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन की सूरत बदली जा रही है। जहां एक ओर स्टेशन का मुख्य गेट लोगों को आकर्षित कर रहा है तो वहीं, प्लेटफार्म नंबर-1 पर कोटा के पत्थर चमक रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों गेट की तरफ पार्किंग तैयार की गई है। खास बात है अब स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर बनाए फूड प्लाजा में ब्रेक फास्ट से लेकर लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी। हालांकि अभी टेंडर नहीं लगा है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो फूड प्लाजा के लिए जल्द ही टेंडर लगाया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द यात्रियों के लिए खाने की सुविधा शुरू हो सके।
विज्ञापन




दीवार पर बनाई हरियाणवी पेंटिंग, एंट्री गेट पर लगा ट्रेनों की समय सारिणी का बोर्ड
रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के अंदर दीवार पर हरियाणवी पेंटिंग बनाई गई है। वहीं, एंट्री गेट पर ही ट्रेनों जानकारी लेने के लिए समय सारिणी का बोर्ड लगाया गया है। एंट्री गेट के पास फव्वारा लगाने के लिए फाउंडेशन बनाया गया है। जल्द ही फव्वारे लगाए जाएंगे, जो रात के समय रंग-बिरंगी लाइटों के बीच स्टेशन की शोभा बढ़ाएंगे। इसी प्रकार पहले के मुकाबले बड़ा टिकटघर बनाया गया है। वेटिंग हाल बनकर तैयार हो चुका है। प्लेटफार्म नंबर-1 पर आम और दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं। प्लेटफार्म नंबर-1 पर दो एसी वेटिंग हाल बनकर तैयार हो चुके हैं। प्लेटफार्म नंबर-6 कर तरफ बने गेट का एरिया बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 दिसंबर को प्रिंसीपल चीफ कॉर्मसियल मैनेजर ने भी किया था निरीक्षण
रेलवे स्टेशन पर बीते 25 दिसंबर को प्रिंसीपल चीफ कॉर्मशियल मैनेजर नर सिंह ने भी निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने जल्द से जल्द सभी काम को पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी महीने में रेलवे स्टेशन का उद्धाटन हो सकता है।


अधिकारी के अनुसार
रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत तेजी से काम चल रहा है। काम पूरा होने के बाद जल्द ही उद्धाटन होगा। हालांकि अभी तक उद्धाटन का शेड्यूल नहीं आया है। -भूपेश, सीनियर डीसीएम, रेलवे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed