{"_id":"66b8fc4f2ac9f6f39502544c","slug":"hisar-police-won-the-third-consecutive-t-20-tournament-hisar-news-c-21-hsr1005-440742-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार पुलिस ने लगातार तीसरा टी-20 टूर्नामेंट जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार पुलिस ने लगातार तीसरा टी-20 टूर्नामेंट जीता
विज्ञापन
जिला पुलिस हिसार की क्रिकेट की विजेता टीम।
हिसार। सरसाना में चल रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में हिसार पुलिस क्रिकेट टीम ने बाजी मारी है। इस टूर्नामेंट में कुल 13 टीमों ने भाग लिया। हिसार पुलिस क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बालसमंद टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला हिसार पुलिस और 6 एएम ग्लेडियेटर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिसार पुलिस टीम ने 167 रन बनाए। टीम की ओर से सुनील गारन ने 32, कर्मवीर सैन ने 17, विक्की ने 30 और अभिमन्यु मोर ने 46 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी 6 एएम ग्लेडियेटर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। विनीत, प्रिंस और संजय को छोड़कर कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका। विनीत ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। टीम मात्र 123 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही हिसार पुलिस ने यह मुकाबला 44 रन से जीतकर टूर्नामेंट अपने नाम किया। हिसार पुलिस टीम के बॉलर सुनील गारन ने 3, पीएसआई अतुल मोर, पवन नंगथला, राकेश सिहाग ने 2-2 विकेट विकेट लिए। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सुनील गारन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता मनोज टाक उपस्थित रहे। हिसार पुलिस क्रिकेट टीम के कप्तान निरीक्षक मनदीप चहल ने खिलाड़ियों को खेलो के प्रति जागरूक किया।