Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Panchayat of farmers and laborers held in Camry, SC-ST Act cases will be returned in two days

Hisar: कैमरी में किसान-मजदूरों की हुई पंचायत, दो दिन में एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे वापस कराएंगे

Thu, 16 May 2024 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 May 2024 11:50 PM IST
सार

चेतावनी दी कि दो दिन में केस खारिज नहीं हुए तो लघु सचिवालय का घेराव करेंगे।

विज्ञापन
Hisar: Panchayat of farmers and laborers held in Camry, SC-ST Act cases will be returned in two days
गांव कैमरी में पंचायत में उपस्थित किसान- मजदूरों को संबोधित करते संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हिसार के गांव कैमरी में किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने के विरोध में वीरवार को गांव कैमरी में किसान-मजदूर पंचायत हुई। इसमें सहमति बनी कि एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज केस वापस लिए जाएंगे। गांव के लोग राजनीतिक दलों के लिए अपना भाईचारा खराब नहीं करेंगे।

विज्ञापन


कैमरी के सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश पटवारी ने कहा कि दो दिन में मुकदमे खारिज कराए जाएंगे। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के जिला प्रधान सतीश बेनीवाल ने कहा कि झूठे मुकदमे में खारिज नहीं किए तो किसान-मजदूर लघु सचिवालय का घेराव को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


गांव कैमरी में पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति के कैमरी इकाई प्रधान साहब राम की अध्यक्षता में किसान-मजदूरों की पंचायत हुई। पंचायत में साहब राम ने बताया कि 6 मई को प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला के लिए डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा गांव कैमरी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की चौपाल में चल रहे कार्यक्रम में कमेटी ने सवाल-जवाब करने चाहे तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ धक्का-मुक्की की। एक महिला की ओर से किसानों पर एससी-एसटी एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया।


पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति के राज्य के प्रधान मंदीप नथवान ने कहा कि वोटों के पीछे आपसी भाईचारा खराब न करें। राजनीतिक पार्टियां किसान मजदूरों का भला कभी नहीं कर सकती। राज्य कमेटी सदस्य अनिल गोरछी ने कहा तानाशाही सहन नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed