फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agriculture laws options for farmers not compulsory : Education minister

कृषि कानून किसानों के लिए विकल्प हैं, बाध्यता नहीं : शिक्षा मंत्री

Sun, 28 Feb 2021 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Agriculture laws options for farmers not compulsory : Education minister
पुष्प अर्पित कर नमन करते शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर व अन्य। - फोटो : Hisar
शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि कृषि कानूनों के माध्यम से सरकार ने किसानों को मंडी के साथ-साथ अन्य जगह अपनी फसल बेचने के प्रभावी विकल्प दिए हैं। कृषि कानून किसानों के लिए विकल्प हैं, बाध्यता नहीं हैं। शिक्षामंत्री शनिवार को भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स व विधायक विनोद भयाना के साथ पार्टी पदाधिकारियों व प्रबुद्घजनों के साथ कृषि कानूनों को लेकर चर्चा कर रहे थे। इस मौके पर संत गुरु रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि कृषि कानून में कांट्रैक्ट फार्मिंग व अन्य प्रावधानों को लेकर कोई बाध्यता नहीं है। ऐसी परिस्थिति में यह एकदम स्पष्ट है कि कृषि कानूनों को लेकर किया जा रहा आंदोलन सीधे रूप में किसानों के ही खिलाफ है, जिसके माध्यम से मौका परस्त ताकतें अपने हित साध रही हैं। एक बड़ा भ्रम पैदा किया जा रहा है कि कांट्रैक्ट फार्मिंग जैसे प्रावधानों से किसानों की जमीन छीन ली जाएगी। शिक्षा मंत्री ने फसल भंडारण के कानूनों में बदलाव को भी सही बताते हुए कहा कि इस कानून को लेकर भी भ्रम फैलाया जा रहा है। स्टॉक लिमिट के कारण से काला बाजारी बढ़ जाएगी, यह भी गलत है। कानून में ऐसा प्रावधान किया गया है कि यदि किसी फसल के दाम निर्धारित स्तर से बढ़ते हैं तो स्टॉकिस्ट को एक सीमा के बाद अपना स्टॉक बेचना ही होगा। बैठक के दौरान बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक वेद नारंग, पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, पूर्व चेयरमैन कर्ण सिंह रानोलिया, मनदीप मलिक, जिला महामंत्री प्रवीण पोपली, कृष्ण बिश्नोई, कृष्ण खटान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed