फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar news

Hisar News: पुलिस की साइबर सेल टीम ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके सिर्फ दो घंटे में की कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
hisar news
हिसार। पुष्पा कांप्लेक्स में मोबाइल गैलरी के संचालक सुदर्शन कुमार के अपहरण व लूट के मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ के केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान के लिए शनिवार को पुलिस ने पुष्पा कांप्लेक्स के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। हिसार पुलिस ने साइबर सेल टीम की मदद से मोबाइल नंबर ट्रेस कर सिर्फ दो घंटे में अपहृत दुकानदारा सुदर्शन को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुदर्शन कुमार ने बताया कि वह पटेल नगर का रहने वाला है व उसकी पुष्पा कांप्लेक्स मे मोबाइल की दुकान है। 6 जनवरी की रात करीब सवा 8 बजे वह दुकान से घर जाने के लिए निकला। जब वह अपनी गाड़ी के पास पहुंचा तो वह खड़ी दूसरी गाड़ी में तीन युवक पहले ही बैठे थे व एक युवक गाड़ी के पास खड़ा था। सुदर्शन ने बताया कि इसी दौरान बाहर खड़े युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की और साथियोें की मदद से उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए। इसके बाद अन्य दुकानदारों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की साइबर सेल टीम ने सुदर्शन का मोबाइल नंबर ट्रेस कर लोकेशन की जानकारी खानक व तोशाम पुलिस को दी। पुलिस के तुरंत हरकत में आने से सिर्फ दो घंटे में ही दुकानदार को सकुशल खानक के पास से ढूंढ लिया गया।
विज्ञापन

सुदर्शन का आरोप है कि आरोपियों न उससे तीन सोने की चेन, पांच अंगूठी, घड़ी व 70 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे खानक गांव के पास सुनसान जगह पर उतारकर फरार हो गए। सुदर्शन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed