{"_id":"633c78ee2741c25c80014f56","slug":"hisar-news-hisar-news-hsr643756061","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाबीर स्टेडियम में 60 फुट, मुलतानी चौक पार्क व विद्युत नगर ग्राउंड में होगा 45-45 फुट लंबा रावण के पुतले का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाबीर स्टेडियम में 60 फुट, मुलतानी चौक पार्क व विद्युत नगर ग्राउंड में होगा 45-45 फुट लंबा रावण के पुतले का दहन
विज्ञापन
हिसार। विजयदशमी के अवसर पर बुधवार को शहर में चार जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। सबसे ऊंचा 60 फुट का रावण का पुतला महाबीर स्टेडियम में जलाया जाएगा। इसके अलावा विद्युत नगर के रामलीला ग्राउंड व मुलतानी चौक पार्क में 45-45 फुट जबकि पटेल नगर में दो जगह 40-40 फुट ऊंचे पुतलों का दहन किया जाएगा।
महाबीर स्टेडियम में मंगलवार देर शाम को क्रेन की मदद से पुतलों को खड़ा करने का काम हुआ। पुतलों के पास सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। महाबीर स्टेडियम में श्री रामलीला कमेटी कटला, मुलतानी चौक पार्क में श्रीनृसिंह प्रह्लाद रामलीला दशहरा सभा और विद्युत नगर के ग्राउंड में श्री बद्री केदार रामलीला समिति की ओर से पुतलों का दहन किया जाएगा। विद्युत नगर में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल और मुलतानी चौक पार्क में मुख्य अतिथि सांसद बृजेंद्र सिंह शिरकत करेंगे।
पुतलों के दहन का समय
महाबीर स्टेडियम : शाम 7.30 बजे
मुलतानी चौक पार्क : शाम 6.45 बजे
विद्युत नगर : शाम 6.10 बजे
पटेल नगर : शाम 6 बजे
महाबीर स्टेडियम
रावण : 60 फुट
कुंभकर्ण : 55 फुट
मेघनाद : 50 फुट
मुलतानी चौक पार्क
रावण : 45 फुट
कुंभकर्ण : 38 फुट
मेघनाद : 35 फुट
विद्युत नगर
रावण : 45 फुट
कुंभकर्ण : 40 फुट
मेघनाद : 38 फुट
पटेल नगर : दो जगह रावण के 40-40 फुट पुतलों का दहन होगा।