Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Master Plan 2041 Interstate bus stand and multilevel 500 bed hospital will built on highway near airport

हिसार का मास्टर प्लान 2041: एयरपोर्ट के पास हाइवे पर बनेंगे इंटरस्टेट बस स्टैंड व मल्टीलेवल 500 बेड का अस्पताल

Mon, 30 Oct 2023 04:26 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 30 Oct 2023 04:26 PM IST
सार

शहरी निकाय मंत्री ने प्रदेश सरकार को अपना विजन डाक्यूमेंट सौंपा है। जिसमें हिसार के साथ अग्रोहा को 20 किलोमीटर के दायरे में ग्लोबल सिटी के तौर पर विकसित किए जाने की योजना है। जिसमें अग्रवाल समाज के 18 गोत्र के नाम पर 18 सेक्टर विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Hisar Master Plan 2041 Interstate bus stand and multilevel 500 bed hospital will built on highway near airport
हरियाणा के मंत्री डॉ. कमल गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हिसार का मल्टीलेवल बस स्टैंड और अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए 100 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इस जमीन को लेने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दो किलोमीटर के दायरे में बनाया जाने वाला अस्पताल व बस अड्डा भी एयरपोर्ट की जरूरतों के अनुसार बनाया जाएगा। मास्टर प्लान 2041 में इसे स्वीकृत किया गया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों चंडीगढ़ में शहरी निकाय, वित्त विभाग, लोक निमार्ण विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, हेल्थ विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसमें हिसार इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मास्टर 2041 को लेकर प्रस्तावित खाका खींचा गया था। हिसार एयरपोर्ट को तीन चरणों में विकसित किया जाना है। जिसमें तीसरा चरण 2030 तक पूरा होने की उम्मीद की जा रही है। तीसरा चरण पूरा होने के बाद एयरपोर्ट के चारों ओर औद्योगिक यूनिट स्थापित किए जाने की योजना है। जिससे कारोबार-व्यापार में काफी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


अब शहरी निकाय मंत्री ने प्रदेश सरकार को अपना विजन डाक्यूमेंट सौंपा है। जिसमें हिसार के साथ अग्रोहा को 20 किलोमीटर के दायरे में ग्लोबल सिटी के तौर पर विकसित किए जाने की योजना है। जिसमें अग्रवाल समाज के 18 गोत्र के नाम पर 18 सेक्टर विकसित किए जाएंगे। धार्मिक नगरी के तौर पर अग्रोहा को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाई जाएगी। अग्रोहा को विकसित करने के बाद देश-विदेश के लोगों का यहां आवागमन होगा। जिसके लिए एयरपोर्ट के साथ इंटर स्टेट बस अड्डे की भी जरूरत होगी। जिसके लिए 30 एकड़ में बस अड्डा स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा करीब 20 एकड़ में मल्टीलेवल अस्पताल बनाया जाएगा। जिसकी क्षमता 500 बेड की रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलिवेटिड रोड शहर को देगा राहत
हिसार में यातायात की समस्या को देखते हुए फोर लेन का एलिवेटेड रोड प्रस्तावित किया गया है। जापान की ओर से सस्ती दर पर मिलने वाले लोन से बनाया जाएगा। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी गंभीर है। पुराने शहर के लोगों को यह रोड राहत देने काम करेगा। करीब 730 करोड़ का यह प्रोजेक्ट तीन से चार साल में पूरा हो सकेगा। हिसार में सूर्य नगर , साउथ बाईपास पर बनाए जा रहे रेलवे आरओबी मार्च 2024 तक पूरा होंगे।

हिसार को मल्टीलेवल अस्पताल व मल्टीलेवल बस अड्डा की जरूरत
अग्रोहा को ग्लोबल सिटी के तौर पर विकसित करेंगे। इसके लिए विजन डाक्यूमेंट तैयार कर सरकार को सौंपा है। वर्ष 2030 तक एयरपोर्ट का तीसरा चरण भी पूरा होगा। ऐसे में हमें मल्टीलेवल अस्पताल व मल्टीलेवल बस अड्डा की जरूरत होगी। अधिकारियों को प्रपोजल बनाने के लिए कहा गया है। हरियाणा सरकार की चारा विभाग की 160 एकड़ जमीन केंद्र सरकार के पास लीज पर है। इस लीज को रद्द कराकर जमीन लेने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है। अगर इसके बदले दूसरी जमीन देनी पड़ी तो हम तैयार हैं। - डॉ. कमल गुप्ता, शहरी निकाय मंत्री, हरियाणा


हिसार में दिखेगा लाल किला
शहरी निकाय मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता ने बताया कि दिल्ली रोड पर लाल किला, कुतुब मीनार, ताज महल सहित अन्य दर्शनीय स्थलों के छोटे मॉडल बनाए जाएंगे। जो शहर की सुंदरता को बढ़ाने का काम करेंगे। शहरवासियों को इन स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकेगी। शहर में 50 बस क्यू शेल्टर मार्च 2024 तक बनाकर तैयार किए जाएंगे। जिसके बाद इलेक्ट्रिक बसों को शहर की सड़कों पर संचालित किया जाएगा। शहर में वायु प्रदूषण कम करने में यह अहम कदम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed