{"_id":"601d9c818ebc3ed1b0002962","slug":"hisar-in-17-minutes-interval-two-trains-from-bhiwani-passengers-raised-the-demand-for-change-in-time-hisar-news-rtk594002092","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार। 17 मिनट के अंतराल में भिवानी तक जा रही दो ट्रेन, यात्रियों ने समय में बदलाव की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार। 17 मिनट के अंतराल में भिवानी तक जा रही दो ट्रेन, यात्रियों ने समय में बदलाव की मांग उठाई
विज्ञापन
HIsar - In 17 minutes interval two trains from bhiwani, passengers raised the demand for change in time
- फोटो : Hisar
यात्रियों को सुविधा देने के लिए लंबे समय बाद शुक्रवार से श्रीगंगानगर-रेवाड़ी वाया हिसार ट्रेन शुरू हुई। यह ट्रेन रोजाना सुबह साढ़े 7:35 बजे हिसार पहुंचेगी। यहां कुछ देर ठहराव के बाद यह ट्रेन हिसार से सुबह 8:20 बजे रवाना होगी, जोकि भिवानी होकर जाएगी।
वहीं किसान एक्सप्रेस ट्रेन पहले से ही चल रही है, जोकि सुबह 7:55 बजे हिसार पहुंचती है, यहां कुछ मिनट ठहराव के बाद सुबह 8:03 बजे रवाना होती है, जोकि भिवानी होकर दिल्ली जाती है। ऐसे में यात्रियों का कहना है कि 17 मिनट के अंतराल में दोनों ट्रेन भिवानी होकर जाएगी। उनका कहना है कि दोनों में से एक ट्रेन के समय में बदलाव किया जाए। गौरतलब है कि किसान एक्सप्रेस सिरसा से रवाना होकर हिसार, भिवानी होते हुए दिल्ली जाती है, वहीं श्रीगंगानगर-रेवाड़ी ट्रेन भी श्रीगंगानगर से चलकर हिसार, भिवानी होते हुए रेवाड़ी जाती है। यात्री कुलदीप, प्रमोद सैनी, सुशील, मुकेश का कहना है कि काफी दिन बाद श्रीगंगानगर-रेवाड़ी ट्रेन शुरू हुई है, लेकिन इस ट्रेन और किसान एक्सप्रेस के चलने में सिर्फ 17 मिनट का ही अंतर है। हमारी मांग है कि दोनों ट्रेन के चलने के समय में तीन से चार घंटे का बदलाव किया जाए।
अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के कारण आज रेल सेवा बाधित
उधर, रेलवे द्वारा रेवाडी-हिसार रेलखंड के मध्य रेवाड़ी-किशनगढ़ बालावास स्टेशन के मध्य रोड अंडर ब्रिज निर्माण के कार्य के कारण छह फरवरी को सुबह सात से शाम छह बजे तक 11 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। गाड़ी संख्या 04734, श्रीगंगानगर-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा 6 फरवरी को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा भिवानी तक संचालित होगी। इसके चलते यह रेल सेवा भिवानी-रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04733, रेवाड़ी-श्रीगंगानगर विशेष रेल सेवा छह फरवरी को रेवाड़ी के स्थान पर भिवानी स्टेशन से प्रस्थान करेगी, अर्थात यह रेल सेवा रेवाड़ी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी ।