{"_id":"57780d5c4f1c1b615679ca54","slug":"hisar-hindi-news-flood-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार, शहर में बाढ़ से हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार, शहर में बाढ़ से हालात
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : buraeau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम स्पीड से पहुंची मानसून एक्सप्रेस ने दूसरे दिन फुल स्पीड पकड़ी तो शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए। शहर में चारों ओर पानी ही पानी नजर आया। एचएयू में 78 एमएम, जबकि मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात आठ बजे तक 65.4 एमएम बरसात दर्ज की गई। तीन घंटे लगातार बरसात के बाद तापमान 16 डिग्री सेल्सियस गिर गया।
जिले में शुक्रवार को मानसून ने दस्तक दी थी, जिसमें 3.8 एमएम बरसात दर्ज की गई। शुक्रवार देर रात से ही रुक-रुककर बरसात होती रही। शनिवार सुबह करीब 10 बजे तेज बरसात शुरू हुई। शाम करीब साढे़ सात बजे दोबारा से बरसात शुरू हुई। जोरदार बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है।
पहले दो दिन 65.4 एमएम बरसात
मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में औसतन 58.3 मिलीमीटर बरसात होती है। इस बार जुलाई के पहले और दूसरे दिन 65.4 एमएम बरसात रिकॉर्ड हो चुकी है।
42 से गिरकर 25.8 डिग्री सेल्सियस पर आया तापमान
शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बरसात के बाद तापमान में 16.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.7 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
अभी तीन दिन रहेगी बरसात
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजसिंह ने बताया कि पांच जुलाई तक मौसम में बदलाव रहेगा। इन दिनों तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
यहां भरा पानी
फव्वारा चौक, कैमरी रोड, टाउन पार्क, बस स्टैंड रोड, बरवाला रोड, मिल गेट रोड, जवाहर नगर, पटेल नगर, कृष्णा नगर, जयदेव नगर, उत्तम नगर, महता नगर, रामपुरा मोहल्ला, बड़वाली ढाणी, शांति नगर, मिलगेट के कई क्षेत्र, पड़ाव चौक, अर्बन इस्टेट दो, सैनियान मोहल्ला, पुरानी सब्जी मंडी एरिया, आजाद नगर, सेक्टर-13 मार्केट, माडल टाउन एरिया, ऋषि नगर, कैंप चौक, महाबीर स्टेडियम, प्रेम नगर चौक, सेक्टर 9-11, इंडस्ट्रियल एरिया, क्लाथ मार्केट, लक्ष्मीबाई चौक, जिंदल चौक, सुंदर नगर। इन स्थानों पर आधा फीट से तीन-चार फीट तक जल भराव रहा।
दफ्तरों में भरा पानी
बस अड्डा स्थित रोडवेज कार्यालय, नहर कॉलोनी स्थित नगर विभाग, सिंचाई विभाग, सामान्य अस्पताल परिसर, डोगरान मोहल्ला स्थित पुलिस चौकी, मंडी मार्केट कार्यालय।
घरों में घुसा पानी...
सैनियान मोहल्ला, मिलगेट, बारह क्वाटर रोड, शांति नगर, महाबीर कॉलोनी, शिव कॉलोनी सहित कई अन्य जगह लोगों के घरों में पानी भर गया। क्लाथ मार्केट में कई दुकानों में पानी घुस गया।
जुलाई में बारिश का रिकॉर्ड
वर्ष बरसात
2011 82.5
2012 76.6
2013 159.2
2014 73.1
2015 156.1
मार्केट में कारोबार रहा बंद
भारी जलभराव के कारण शनिवार को ऑटो मार्केट की करीब एक हजार दुकानों में कारोबार पूरी तरह से बंद रहा। मूसलाधार बरसात के कारण अनाजमंडी में भी कई फुट पानी भर गया। बरसात के बाद राजगुरु मार्केट में भी कारोबार पूरी तरह से बंद रहा। मार्केट में सामान्य की तुलना में 10 प्रतिशत ही कारोबार हुआ। सब्जी मंडी में भी आधी से ज्यादा दुकानें बंद रहीं।