फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar HAU Dharna Clash between police and students, two injured allegations of pushing and dragging on road

हिसार HAU धरना: पुलिस व छात्रों की बीच टकराव, दो छात्र चोटिल; धक्के मारने और सड़क पर घसीटने के आरोप

Fri, 22 Aug 2025 03:40 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 22 Aug 2025 03:40 PM IST
सार

10 जून को एचएयू के विद्यार्थी स्कॉलरशिप कम किए जाने के विरोध में धरना दे रहे थे। रात को कुलपति आवास पर विद्यार्थी धरना दे रहे थे। जिसमें दो प्रोफेसर व सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया था।

विज्ञापन
Hisar HAU Dharna Clash between police and students, two injured allegations of pushing and dragging on road
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर चार पर धरना - फोटो : संवाद

विस्तार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर चार पर धरना दे रहे विद्यार्थियों को पुलिस ने जबरदस्ती उठाने का प्रयास किया। पुलिस ने विद्यार्थियों के कूलर को हटाने को लेकर जबरदस्ती की। विद्यार्थियों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उन्हें धक्के मारे, कुछ विद्यार्थियों को घसीटा। जब विद्यार्थी धरना स्थल पर खाना खा रहे थे उसी समय भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने उन पर लात घूसे से हमला किया। पीएचडी के छात्र योगेश राणा तथा एमवीएससी फिशरीज के छात्र सुनील अर्फ आशु को चोटिल होने पर नागरिक अस्पताल ले जाया गया। छात्रों का आरोप है कि कुछ पुलिस कर्मी नशे में थे।

विज्ञापन


एचएयू के विद्यार्थियों ने 1 जुलाई को हुए समझौते के तहत जांच कमेटी बनाने, छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग को लेकर 20 अगस्त से दोबारा धरना शुरु किया। विद्यार्थियों ने एचएयू में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात कराने का अनुरोध किया था। वीरवार रात करीब 8 बजे बाद जब विद्यार्थी रात को सोने के लिए कूलर लेकर आए तो पुलिस ने उन्हें रोका। पुलिस ने विद्यार्थियों का कूलर जब्त कर लिया। उनके गद्दे भी वहां से उठा लिए।
विज्ञापन




रात करीब 10 बजे विद्यार्थियों को जबरदस्ती उठाने का प्रयास किया तो छात्रों ने विरोध किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जाहिर किया। विद्यार्थियों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने खाना खाते समय ही उन पर धावा बोल दिया। कईयों का खाना भी वहीं पर गिर गया। कुछ छात्रों को जबरदस्ती घसीटा।कुछ को लात -घूसे से मारा। जिसमें दो छात्र चोटिल हुए हैं। जिनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साथ देने मौके पर पहुंचे अनिल मान
छात्रों के साथ धक्का- मुक्की के बाद कांग्रेस नेता अनिल मान, एडवोकेट विक्रम मित्तल, एडवोकेट हर्षदीप गिल, शमशेर नंबरदार, कर्मचारी नेता सुरेंद्र मान सहित अन्य लोग छात्रों का साथ देने के लिए मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने कहा कि छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। सरकार पुलिस को हथियार बनाकर लाठी के बल पर आंदोलन को खत्म करना चाहती है। पहले सरकार ने समझौते के नाम पर धोखा किया अब उनको प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है।

यहां से शुरु हुआ था विवाद

10 जून को एचएयू के विद्यार्थी स्कॉलरशिप कम किए जाने के विरोध में धरना दे रहे थे। रात को कुलपति आवास पर विद्यार्थी धरना दे रहे थे। जिसमें दो प्रोफेसर व सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में दो छात्रों के सिर फूट गए तथा कुछ अन्य को चोट आई। जिसके बाद विद्यार्थियों ने एचएयू गेट नंबर चार पर धरना शुरू कर दिया। तीन मंत्रियों की कमेटी भी बातचीत के लिए पहुंची लेकिन सहमति नहीं बन सकी। 1जुलाई को विद्यार्थियों का प्रशासन के साथ समझौता हुआ था। जिसके बाद 22वें दिन धरना समाप्त किया गया था।

समझोते में विधायक रणधीर पनिहार ने यह दिया भरोसा

  • 10 दिनों में छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द की जाएंगी।
  • कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें रिटायर्ड जज व रिटायर्ड प्रोफेसर शामिल किए जाएंगे।
  • एकेडमिक काउंसिल में दो छात्र शामिल होंगे, जो छात्रों की तरफ से चयनित किए जाएंगे।
  • जेआरएफ व नॉन जेआरएफ के लिए समान फीस और एमबीए व फिशरीज के छात्रों के लिए एक जैसी स्कॉलरशिप।
  • मेरिट छात्रवृत्ति पहले की तरह जारी रहेगी।

धरना खत्म हाेने से पहले यह मांग पूरी की थी

  • डॉ. केडी शर्मा को डीन पीजीएस पद से हटाया। एचआरएम के निदेशक डॉ. रमेश कुमार को चार्ज सौंपा।
  • डॉ. एमएल खीचड़ को छात्र कल्याण निदेशक पद से हटाया। कृषि कॉलेज के डीन डॉ. एसके पाहुजा को सौंपा कार्यभार।
  • सीवीसी कपिल अरोड़ा को आगामी आदेशों तक रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात किया।
  • डॉ. अतुल ढींगड़ा को स्पेशल ड्यूटी टू वाइस चांसलर के अतिरिक्त कार्यभार से रिलीव किया।
  • डॉ. दलीप कुमार बिश्नाेई और डॉ. बस कौर से हॉस्टल वार्डन का अतिरिक्त चार्ज वापस लिया।
  • सीएसओ सुखबीर को निलंबित कर फतेहाबाद के कृषि विज्ञान केंद्र में तैनात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed