फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Girl students raised slogans against Labor Minister Anoop Dhanak in Kirmara

Hisar: किरमारा में श्रम मंत्री अनूप धानक का विरोध, छात्राओं ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

Sat, 26 Aug 2023 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Aug 2023 11:59 PM IST
सार

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के खिलाफ भी विरोध जताते हुए नारे भी लगाए। मंत्री के विरोध की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।

विज्ञापन
Hisar: Girl students raised slogans against Labor Minister Anoop Dhanak in Kirmara
विरोध में इकट्ठा हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिसार के गांव किरमारा में जनसभा करने पहुंचे श्रम राज्यमंत्री अनूप धानक के खिलाफ छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। छात्राओं ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। जानकारी के अनुसार छात्राएं गांव से हिसार तक के लिए बसें चलाने की मांग कर रही थी। मंत्री की ओर से ठोस आश्वासन न मिलने पर छात्राएं भड़क गईं।
विज्ञापन


श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक शनिवार शाम को किरमारा गांव में जनसभा करने पहुंचे। जजपा समर्थक उन्हें ट्रैक्टर व बाइक के काफिले के साथ गांव की मेन चौपाल तक लेकर आए। मंत्री ने चौपाल पर अपना संबोधन दिया। इस दौरान छात्राओं ने अग्रोहा, हिसार, आदमपुर, फतेहाबाद के लिए बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


छात्राओं ने बस पर लटक कर सफर करने वाला विद्यार्थियों का वीडियो भी मंत्री को दिखाया। छात्राओं ने कहा कि उन्हें रोजाना निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से छात्राओं के लिए स्पेशल बसें, कॉलेज तक बसें, पिंक बसे चलाने के बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन छात्राओं को रोजाना किराया खर्च कर निजी वाहनों से कॉलेज में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी बार छात्राएं समय पर संस्थान नहीं पहुंच पाती। बसों की समस्या को लेकर कई बार रोडवेज महाप्रबंधक को अवगत करवा चुके है। ग्रामीणों व महिलाओं गांव में विकास कार्य न होने पर नाराजगी जताई। कुछ छात्राएं काले झंडे लेकर मंत्री के काफिले के सामने पहुंचे। मंत्री अनूप धानक के अलावा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर जल्दी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed