{"_id":"63bb0341e4ed1774be4c0343","slug":"hisar-district-s-day-and-night-colder-than-manali-hisar-news-hsr651939820","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार जिले के दिन-रात मनाली से भी ठंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार जिले के दिन-रात मनाली से भी ठंडे
विज्ञापन
हिसार। सुबह 7 बजे दिल्ली रोड पर छाए कोहरे के बीच से गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। हिसार जिले के दिन व रात प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। यही नहीं जिले के बालसमंद क्षेत्र में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक आगामी 1-2 दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड से कुछ राहत जरूर मिलेगी। हिसार के बालसमंद क्षेत्र में रविवार को न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम भी रहा। वहीं हिसार का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
सक्रिय हुए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को हरियाणा व एनसीआर के दक्षिणी हिस्सों में कोहरा में कमी देखने को मिली। सुबह ही सूर्य की चमकदार धूप निकलने से आमजन को आफत भरी ठंड से राहत मिली। मगर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के उत्तरी व मध्य हिस्से में दोपहर तक कोहरा छाया रहा। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस से 6.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फिलहाल हिमालय की ठंडी बफीर्ली हवाएं हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली की तरफ रुख कर रही हैं। आने वाले पांच दिनों में ठंड के प्रचंड रूप से आमजन को राहत मिलने की संभावना बन रही है। इन पांच दिनों के दौरान एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिसकी वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात और हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में हवाओं की दिशा और गति में बदलाव होने से हिमालय की बर्फीली हवाओं में रुकावट आएगी। क्योंकि इस दौरान पंजाब पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं की दिशा दक्षिणी पूर्वी व दक्षिणी पश्चिमी हो जाएगी। इस कारण से आफत भरी शीतलहर और हाड़ कंपा देने ठंड से राहत मिलेगी। 12 व 13 जनवरी को पंजाब से सटे हरियाणा के उत्तरी जिलों व बाकी हिस्सों में सीमित स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी है।
विज्ञापन
राजस्थान से सटा होने से बालसमंद प्रदेश में सबसे ठंडा
हिसार जिले का बालसमंद क्षेत्र राजस्थान के एकदम सटाहै। चूंकि राजस्थान रेतीला इलाका है और रेत जल्दी ठंडी व गर्म होती है। बालसमंद में भी रेत के टीले हैं और यह भी शुष्क एरिया है। यही वजह है कि अगर राजस्थान में खासकर हिसार से सटे जिलों में यदि तापमान में गिरावट होती है तो उसका सीधा असर हिसार जिले पर पड़ता है। उदाहरण के लिए रविवार को हिसार से सटे राजस्थान के चुरू जिले में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही कारण है कि बालसमंद में तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले बालसमंद में वर्ष 2013 में 6 जनवरी को पारा माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं वर्ष 2021 में एक जनवरी को माइनस 1.2 डिग्री तापमान रहा।