{"_id":"67feaaeb27da7eb1e907d444","slug":"hisar-airport-canteen-menu-fixed-tea-will-be-available-for-86-rupees-and-sandwich-for-152-rupees-hisar-news-c-21-hsr1007-605902-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार एयरपोर्ट की कैंटीन का मेन्यू तय, 86 रुपये में चाय तो 152 में मिलेगा सैंडविच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार एयरपोर्ट की कैंटीन का मेन्यू तय, 86 रुपये में चाय तो 152 में मिलेगा सैंडविच
विज्ञापन
हिसार। महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए कैंटीन सेवा शुरू हो गई है। अगर आपको इस कैंटीन से खाने-पीने का सामान लेना है तो महंगे दाम चुकाने होंगे। एयरपोर्ट पर फाइव स्टार होटल से भी महंगे रेट तय किए गए हैं। आपने चाय व सैंडविच ऑर्डर किया है तो आपको 238 रुपये चुकाने होंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से चाय 86 रुपये और सैंडविच की कीमत 152 रुपये तय की गई है।
हिसार में सामान्य तौर पर चाय 10 से 15 रुपये में मिल जाती है। वहीं, एयरपोर्ट पर चाय की चुस्की के लिए 86 रुपये और कॉफी के लिए 105 रुपये भुगतान करना होगा। मंगलवार को सोशल मीडिया पर रेट लिस्ट वायरल हुई। अमर उजाला से बातचीत करते हुए पहली उड़ान का हिस्सा बने कुछ यात्रियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर खाने-पीने की वस्तुओं के दाम फाइव स्टार होटल से भी अधिक तय किए गए हैं। कैंटीन परिसर में बैठने के लिए उपयुक्त स्थान तक नहीं है।
यह होंगे रेट
चाय : 86 रुपये
कॉफी : 105 रुपये
सैंडविच : 152 रुपये
उपमा : 124 रुपये
मैगी : 143 रुपये
कोल्ड ड्रिंक व चिप्स एमआरपी पर मिलेंगे।