फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Airport Air services will start for Jammu, Ahmedabad and Jaipur, foundation stone of Terminal-2 laid

हिसार एयरपोर्ट: जम्मू, अहमदाबाद व जयपुर के लिए शुरू होंगी हवाई सेवा, तीसरे चरण के तहत टर्मिनल-2 का शिलान्यास

Tue, 15 Apr 2025 10:27 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 15 Apr 2025 10:27 AM IST
सार

फिलहाल एयरपोर्ट से अयोध्या व दिल्ली के लिए ही उड़ान सेवा उपलब्ध है और वह भी सप्ताह में दो दिन के लिए उपलब्ध करवाई गई है। वहीं जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर व चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में 3-3 दिन हवाई सेवा उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन
Hisar Airport Air services will start for Jammu, Ahmedabad and Jaipur, foundation stone of Terminal-2 laid
हिसार एयरपोर्ट से विमान ने भरी उड़ान - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एयरपोर्ट पर प्रस्तावित टर्मिनल-2 का शिलान्यास भी किया। इस टर्मिनल के निर्माण की अनुमानित लागत करीब 413 करोड़ रुपये है। यह टर्मिनल 17 अप्रैल 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नए टर्मिनल में एक पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग, एक कार्गो टर्मिनल बिल्डिंग व एक एयर ट्रैफिक कंट्रोल का निर्माण किया जाएगा। पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग 37,790 वर्ग मीटर में बनेगा, जबकि कार्गो टर्मिनल बिल्डिंग 2235 वर्ग मीटर में तैयार होगा। इस टर्मिनल की क्षमता 21 लाख पैसेंजर प्रति वर्ष होगी। यह शंख आकार में बनाया जाएगा।
विज्ञापन


1655 करोड़ है लागत
एयरपोर्ट के निर्माण पर अभी तक जितनी लागत आई है और भविष्य में होने वाले कार्यों पर जितनी लागत आएगी, यह कुल लागत करीब 1655 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह एयरपोर्ट 4200 एकड़ जमीन पर है, जबकि इसके साथ लगती 3 हजार एकड़ जमीन पर इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) का निर्माण किया जाएगा। एयरपोर्ट में बनाए गए एप्रन पर 10 हवाई जहाज खड़े किए जा सकते हैं। फिलहाल इस हवाई पट्टी पर 180 यात्री क्षमता वाले हवाई जहाज उड़ान भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह में 3-3 दिन उपलब्ध होगी जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर व चंडीगढ़ की हवाई सेवा
फिलहाल एयरपोर्ट से अयोध्या व दिल्ली के लिए ही उड़ान सेवा उपलब्ध है और वह भी सप्ताह में दो दिन के लिए उपलब्ध करवाई गई है। वहीं जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर व चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में 3-3 दिन हवाई सेवा उपलब्ध रहेंगी। हालांकि अभी इनका शेड्यूल व किराये की घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed