फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Administration accepted the demands of the villagers, the ongoing strike at Rakhigarhi site ended

हिसार: प्रशासन ने मानी ग्रामीणों की मांगें, राखीगढ़ी की साइट पर चल रहा धरना समाप्त

Sat, 23 Sep 2023 09:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 09:01 PM IST
सार

श्मशान घाट की जमीन तैयार होने तक साइट नंबर एक पर ही अंतिम संस्कार कर सकेंगे। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया जाने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
Hisar: Administration accepted the demands of the villagers, the ongoing strike at Rakhigarhi site ended
धरने पर एसडीएम विकास यादव को ज्ञापन सौंपते कमेटी के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिसार में ऐतिहासिक साइट राखीगढ़ी की साइट नंबर एक पर ग्रामीणों के धरने के पांचवें दिन नारनौंद के एसडीएम विकास यादव व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों की 11 सदस्यीय कमेटी और प्रशासन के बीच कुछ बातों पर सहमति बनी। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया जाने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन


एसडीएम विकास यादव ने पंचायती भूमि पर श्मशान घाट के लिए एक एकड़ जमीन, एक एकड़ जमीन कब्रिस्तान के लिए और एक एकड़ जमीन (हडवारे) पशुओं के दबाने के लिए देने पर सहमति जताई। जब तक श्मशान घाट बनकर तैयार नहीं हो जाता और श्मशान घाट का रास्ता पक्का नहीं हो जाता तब तक साइट नंबर एक के श्मशान घाट पर ही ग्रामीणों को दाह संस्कार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि लगभग डेढ़ महीने में पंचायती भूमि पर एक एकड़ में श्मशान घाट की चारदीवारी, शेड, मिट्टी डलवाने, श्मशान घाट का पक्का रास्ता और पानी की व्यवस्था करवा दी जाएगी। भविष्य में पुरातत्व विभाग द्वारा निकाली जाने वाली नौकरियों में ग्रामीणों को प्राथमिकता देने की बात पर ग्रामीणों की तरफ से पुरातत्व विभाग को यह मांग भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की ओर से वार्ता करने वाली कमेटी में राखीगढ़ी की सरपंच मीनाक्षी देवी, पूर्व सरपंच राजबीर मलिक, बनी सिंह, श्यामलाल, सोनू, बलराज, कृष्ण मलिक, संदीप लौरा, राममेहर शर्मा, दलिया जांगड़ा, दिनेश ढांडा शामिल रहे। ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले सिक्योरिटी गार्ड का तबादला कर दिया जाएगा।

गांव राखीगढ़ी में कोई भी निर्माण कार्य करने पर पुरातत्व विभाग द्वारा एनओसी पर एसडीएम ने कहा कि पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। महीने में एक दिन गांव में पुरातत्व विभाग की तरफ से ड्यूटी लगवा कर ग्रामीणों को एनओसी दिलवाने की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर उमेद लोहान, दिलबाग ढांडा, अमरजीत मलिक, बिजेन्द्र नम्बरदार, रणधीर मिल्कपुर, विकास श्योराण, संदीप ढांडा, सुंदर, राजीव, जोगी राम, सीता राम, काला, सुलोचना, बीरमती इत्यादि मौजूद रहे।


ग्रामीणों की सबसे मुख्य मांग श्मशान घाट तथा कब्रिस्तान की थी, जिस पर तहसीलदार ने बीडीपीओ को आदेश दिए हैं कि जल्द से जल्द इसका निर्माण पूरा करवाया जाएगा। ग्रामीणों की सुविधा के अनुसार ही जमीन को चिन्हित कर लिया गया है। पुरातत्व विभाग से संबंधित मांगों से विभाग को अवगत करवाया जाएगा। ग्रामीणों के साथ बड़े ही सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई और ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया है। - विकास यादव, एसडीएम नारनौंद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed