फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: 21 year old Lieutenant Akshat died in a road accident in Jalandhar

Hisar: जालंधर में सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय लेफ्टिनेंट अक्षत की मौत, छह महीने पहले हुए थे सेना में भर्ती

Sat, 16 Dec 2023 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Dec 2023 10:35 PM IST
सार

अक्षत स्वामी छह महीने पहले सेना में भर्ती हुए थे। देर रात को शव हिसार सैनिक छावनी में पहुंचा है। रविवार को अंतिम संस्कार होगा। 

विज्ञापन
Hisar: 21 year old Lieutenant Akshat died in a road accident in Jalandhar
demo pic

विस्तार

पंजाब के जालंधर में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में शहर की गवर्नमेंट कॉलोनी में रहने वाले 21 वर्षीय लेफ्टिनेंट अक्षत स्वामी की मौत हो गई। देर रात को उनका शव सैनिक छावनी में पहुंचा। रविवार सुबह सैन्य सम्मान के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन


नगर निगम पार्षद जयप्रकाश ने बताया कि मिर्जापुर रोड स्थित गवर्नमेंट कॉलोनी में रहने वाले प्रकाश स्वामी और सोनी स्वामी के इकलौते बेटे थे अक्षत स्वामी। करीब 6 माह पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। उनकी जालंधर 18 सिख बटालियन में तैनाती थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रकाश स्वामी पहले विदेश रहते थे। कुछ समय पहले ही वह यहां आए हैं। बेटे की नियुक्ति के बाद से काफी खुश थे। दोपहर को हादसे का पता चलने पर उनके परिवार के साथ जालंधर पहुंचे। अक्षत स्वामी अविवाहित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed