{"_id":"643d0facff76b7f5ec0ab299","slug":"hisa-jat-college-dispute-english-extension-lecturer-fell-unconscious-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार जाट कॉलेज में विवाद: बेहोश होकर गिरी इंग्लिश की एक्सटेंशन लेक्चरर, प्रिंसिपल ने भरी क्लास में धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार जाट कॉलेज में विवाद: बेहोश होकर गिरी इंग्लिश की एक्सटेंशन लेक्चरर, प्रिंसिपल ने भरी क्लास में धमकाया
Mon, 17 Apr 2023 02:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 17 Apr 2023 02:51 PM IST
सार
हिसार के सीआरएम जाट कॉलेज की प्रिंसिपल व इंग्लिश लेक्चरर के विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। विवाद के चलते एक्सटेंशन लेक्चरर ज्योति बेसुध होकर क्लास रूम में गिर जाती है। वहीं वायरल विडियो में प्रिंसिपल व टीचर बहस कर रही है। टीचर प्रिंसिपल को क्लास से जाने के लिए कह रही है।
विज्ञापन
प्रिंसिपल व इंग्लिश लेक्चरर के विवाद का वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआरएम जाट कॉलेज हिसार में कार्यरत इंग्लिश विभाग की एक्सटेंशन लेक्चरर ज्योति को दो दिन पहले रिलीव कर दिया गया था। सोमवार को लेक्चर ज्योति ने कॉलेज पहुंचकर विद्यार्थियों की क्लास ली। इसकी सूचना मिलते ही कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नीलम सिंह क्लास में ही पहुंच गई व एक्सटेंशन लेक्चरर को वहीं पर धमका दिया।
विज्ञापन
जाट कॉलेज की प्रिंसिपल व इंग्लिश की एक्सटेंशन लेक्चर के बीच हुआ विवाद
इस दौरान प्रिंसिपल व लेक्चरर में विवाद हो गया। विवाद के चलते एक्सटेंशन लेक्चरर ज्योति बेसुध होकर क्लास रूम में गिर गई। सूचना मिलते ही दूसरे एक्सटेंशन लेक्चर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेसुध हालत में लेक्चरर ज्योति को नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल करवाया। क्लास में बैठे कुछ विद्यार्थियों ने इसकी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल की।
विज्ञापन
वीडियो हुआ वायरल
वायरल विडियो में प्रिंसिपल व टीचर बहस कर रही है। टीचर प्रिंसिपल को क्लास से जाने के लिए कह रही है। प्रिंसिपल टीचर को क्लास से बाहर आने के लिए बोल रही है। इस दौरान प्रिंसिपल ने कहा कि अगर आप क्लास को पढ़ाना नहीं छोड़ेगी तो आपके खिलाफ पुलिस में शिकायत देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
टीचर ज्योति और प्रिंसिपल में हुई बहस
इस मामले में कालेज की प्रिसिंपल ने बताया कि ज्योति जो कालेज में इंगलिश की टीचर हैं उसे 15 अप्रैल को रिलीव कर दिया गया था। लेकिन सोमवार सुबह वह कॉलेज पढ़ाने के लिए आ गई। इसलिए वह क्लास में जाकर ज्योति को मिलने गई थी। आपको जब टर्मिनेट कर दिया गया तो आप कालेज में पढ़ाने के लिए क्यों आई हो। इसके बाद टीचर ज्योति उससे बहस करने लगी।
प्रीसिपल ने कोरोना पॉजिटिव होने से किया मना
गेस्ट टीचर ज्योति का कहना है कि प्रिंसिपल नीलम लांबा कोरोना पॉजिटिव है। इसके बावजूद वह कालेज में आ रही है। जो गलत है। वहीं, जब प्रिंसिपल नीलम लांबा से कोरोना पोजिटिव होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग से नही मिली है। कोरोना पोजिटिव होने की अफवाह फैलाई जा रही है।
गेस्ट टीचर ज्योति ने बताया कि वह करीब आठ सालों से कॉलेज में पढ़ा रही हैं, 15 अप्रैल को एक क्लर्क ने उन्हें एक लेटर दे दिया। जिस पर लिखा था कि आपको गेस्ट टीचर के पद से हटाया गया है। टीचर ने बताया कि बिना किसी नोटिस व बिना कारण से एक दम उसे रिलीव कर दिया। वहीं कालेज प्रशासन द्वारा गेस्ट टीचरों को हटाने के फैसले को लेकर हाई कोर्ट से स्टे लिया हुआ है।