नेशनल हाईवे पर कैंट के पास मैथानोल से भरा ट्रक पलटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के कांडला से एक टैंकर मैथानोल भरकर हरिद्वार की ओर जा रहा था। बुधवार शाम करीब पांच बजे दिल्ली बाईपास पर कैंट के पास टैंकर पलट गया। कैंटर चालक कालू को माथे पर चोट आई है। सहायक मदन सिंह ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड ने देर रात तक टैंकर पर पानी का छिड़काव किया।
राजस्थान के बाड़मेर निवासी चालक ने बताया कि मारुति कार चालक ओवरटेकिंग के चक्कर में कट लगा रहा था। उसी को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गई। टैंकर पलटने से इसमें भरा केमिकल सड़क पर बिखर गया। टैंकर में करीब 30 हजार लीटर केमिकल भरा हुआ था।
चालक ने बताया कि यह केमिकल आबकारी के दायरे में आता है, जिसका लाइसेंस लेकर ट्रांसपोर्ट किया जाता है। यह तेज ज्वलनशील होता है। जरा सी चिंगारी पर पेट्रोल से भी तेजी से आग पकड़ लेता है। भगवान का शुक्र है कि भयंकर हादसा होने से टल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिक्स लेन रोड में थ्री लेन को डायवर्ट कर दिया। देर रात तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां टैंकर पर पानी का छिड़काव करती रही। टैंकर के आसपास किसी भी तरह से आग न पहुंचे, इसके लिए पुलिस तथा फायर ब्रिगेड के करीब 20 कर्मचारी ड्यूटी करते रहे।