Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   North-westerly winds will lead to an increase in cold; night-time temperatures are expected to drop by 2 to 3 degrees.

Hisar News: उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगी ठंड, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
North-westerly winds will lead to an increase in cold; night-time temperatures are expected to drop by 2 to 3 degrees.
हिसार। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से हरियाणा में अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। महेंद्रगढ़ में 9 और करनाल में 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में किसी मौसम प्रणाली का प्रभाव नहीं है। ऐसे में 24 नवंबर से तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इससे हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार और बुधवार से कुछ स्थानों पर रात का तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक रहेगा। इस दौरान कोहरा छाने की भी संभावना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदेश में रात का तापमान 8 से 11 डिग्री और दिन का तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। महेंद्रगढ़ में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। आने वाले दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed