{"_id":"658c6561abed42d621028c6b","slug":"hi-re-jadda-the-day-temperature-reached-157-degrees-the-first-cold-day-of-the-season-hisar-news-c-21-hsr1005-288353-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हाय रे जाड्डा... दिन का तापमान 15.7 डिग्री पर पहुंचा, सीजन का पहला कोल्ड डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हाय रे जाड्डा... दिन का तापमान 15.7 डिग्री पर पहुंचा, सीजन का पहला कोल्ड डे
विज्ञापन
हिसार।
जिले में कोहरे के साथ ठंड ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को दिन का तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके साथ ही यह सीजन का पहला कोल्ड डे रहा। वहीं जिले के बालसमंद न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। उधर अगर कोहरे की बात करें तो सुबह अत्याधिक घना कोहरा छाया और दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही।
भारतीय मौसम विभाग ने वीरवार को भी कोहरे को लेकर जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि अभी तक जिले में रात के मुकाबले दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आ रही थी। दिन के समय धूप निकलने के कारण भी ठंड का ज्यादा अहसास नहीं हो रहा था।
साढ़े 4 घंटे ही निकली धूप
जिले में सुबह से ही अत्याधिक घना कोहरा छाया रहा। साथ ही हल्के बादल भी छाए रहे। इस कारण से दिन में मात्र साढ़े 4 घंटे ही सूर्य चमका। यही नहीं दिन ढलने के साथ ही कोहरा फिर से छा गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दिन के तापमान में 6.7 डिग्री की गिरावट आई। हालांकि शहर का रात का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं बालसमंद में अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार कोल्ड डे की स्थिति लेट आई। पिछले वर्ष जिले में 20 दिसंबर को सीवियर कोल्ड डे की स्थिति की पैदा हो गई थी।