फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hero of hunar, Shruti kaushik, will be speached in America, conference, Hisar

मोमबत्ती के सहारे पढ़ती थी, अब अमेरिका में कांफ्रेंस में ले रही म्हारी लाडो

Mon, 18 Jul 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 18 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hero of hunar, Shruti kaushik, will be speached in America, conference, Hisar
श्रुति कौशिक - फोटो : bureau

इंसान में कुछ करने का जुनून और जज्बा हो तो बड़ी से बड़ी समस्या भी पल भर में बौनी साबित हो जाती है। क्योंकि पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान भरी जाती है। ऐसी ही एक छात्रा है पटेल नगर की श्रुति कौशिक, जिसने बुलंद हौसलों से माता-पिता के सपनों को पर लगा दिए हैं।

विज्ञापन


घर में जब कभी लाइट नहीं होती थी तो मोमबत्ती के सहारे पढ़ाई करती थी। कितनी भी बाधाएं आईं, लेकिन पढ़ाई से कभी समझौता नहीं किया। हिसार से ही शुरुआती पढ़ाई करने के बाद उसने अपनी मेहनत का रंग इस कदर बिखेरा कि हाल ही उसका चयन अमेरिका में होने वाली एक इंटरनेशनल कांफ्रेंस के लिए हुआ। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता और दादा बहुत खुश हैं।
विज्ञापन


शुरू से रही है अव्वल
मूलरूप से भिवानी के गांव मंढाणा की रहने वाली श्रुति के पिता ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई का कम और खेलने का ज्यादा शौक होता है, लेकिन श्रुति का मन पढ़ाई में ही लगता था। पहली कक्षा से लेकर बारहवीं तक हमेशा अव्वल रही। उसकी मेहनत का ही नतीजा है कि अमेरिका में न्यूयार्क के नेवार्क में हो रही इंटरनेशनल कान्फ्रेंस ऑफ मशीन लर्निंग एंड डेटा माइनिंग विषय पर होने वाली कान्फ्रेंस के लिए उसका चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयार्क जाने वाली श्रुति अपने आईआईटी की एकमात्र छात्रा है। इससे पहले वह डीआरडीओ में ट्रेनिंग भी कर चुकी है। श्रुति के पिता सुरेंद्र पाल कौशिक मुख्याध्यापक हैं व मां स्नेहलता क्लर्क हैं। श्रुति ने बताया की उन्हें पढ़ाई की प्रेरणा उनके दादा सेवानिवृत्त अध्यापक फतेहचंद शास्त्री से मिली थी। वे हमेशा पढ़ाई ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं।


शिक्षा में सुधार है मकसद
श्रुति ने बताया कि देश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के साथ-साथ सिस्टम में बदलाव लाने के उद्देश्य से काम रही है। उसका मकसद प्रोफेसर बनकर शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना है।

डांस और टेबल टेनिस का है शौक
श्रुति को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचि स्कूली टाइम से ही रही है। वह अच्छी डांसर होने के साथ-साथ टेबल टेनिस की एक बेहतरीन खिलाड़ी भी है।

ये की पढ़ाई
- आईआईटी मंडी, हिमाचल से पीएचडी कर रही।
- एमटेक (कंप्यूटर साइंस) में वनस्थली यूनिवर्सिटी (राजस्थान) से गोल्ड मेडल।
- 2014 में गेट पास किया
- बीटेक (आईटी) में बीआरसीएम बहल से सिल्वर मेडल
- दसवीं कक्षा में 93 प्रतिशत अंक
- बारहवीं में 84 प्रतिशत अंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed