फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Heavy rain lashed several districts of haryana on Tuesday Meteorological Department alert for next three days.

Haryana Weather: मंगलवार को कई जिलों में जमकर बरसे बादल, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

Tue, 28 Jul 2026 11:16 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 28 Jul 2026 11:16 PM IST
सार

मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी जिलों में बारिश के होने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हरियाणा में अगले तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Heavy rain lashed several districts of haryana on Tuesday Meteorological Department alert for next three days.
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून मंगलवार से फिर सक्रिय हो गया है। इसके चलते उत्तरी और पूर्वी जिलों में जमकर बादल बरसे। दोपहर बाद दक्षिण हरियाणा के भी कुछ जिलों में बारिश हुई। पलवल में 66.5, पंचकूला में 58.0, हिसार में 37.0, गुरुग्राम में 36.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहेगा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से मजबूत होकर गहरे दबाव (डिप डिप्रेशन) में तब्दील हो गया है, जिससे हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में मानसून की हवाएं सशक्त होने लगी हैं। इसके असर से मंगलवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले दो निम्न दबाव के क्षेत्र बन चुके हैं। हरियाणा और एनसीआर में 29-31 जुलाई के दौरान रुक-रुककर बारिश का दौर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed