{"_id":"6aac3621970852d756046544","slug":"health-services-for-tb-screening-will-reach-doorsteps-via-mobile-vans-hisar-news-c-21-hsr1020-953918-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: टीबी जांच के लिए मोबाइल वैन से घर-घर तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: टीबी जांच के लिए मोबाइल वैन से घर-घर तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा
विज्ञापन
हिसार में टीबी एवं स्वास्थ्य जांच मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं विधायक सावित्री जिं
हिसार। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में टीबी एवं स्वास्थ्य जांच मोबाइल वैन सेवा शुरू की गई है। विधायक सावित्री जिंदल ने वीरवार को वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच और टीबी स्क्रीनिंग करेगी। साथ ही लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी जाएगी।
मोबाइल वैन से संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उन्हें आवश्यक जांच व उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं से जोड़ा जाएगा। टीम सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी देगी। विधायक ने कहा कि लंबे समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना या रात में पसीना जैसे लक्षण होने पर जांच में देरी नहीं करनी चाहिए। समय पर पहचान और पूरा उपचार मरीज को स्वस्थ करने में मददगार है।
आयुष्मान और चिरायु की भी देंगे जानकारी
वैन से आयुष्मान भारत और चिरायु योजना की जानकारी भी दी जाएगी। आयुष्मान योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिलता है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तरुण, डॉ. सुशील गर्ग समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।