फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   He assaulted a timber merchant and demanded Rs 35 lakh.

Hisar News: लकड़ी कारोबारी से मारपीट कर 35 लाख रुपये मांगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
He assaulted a timber merchant and demanded Rs 35 lakh.
हिसार। डीसी कॉलोनी में एक युवक ने अर्बन एस्टेट निवासी लकड़ी कारोबारी अशोक कुमार की कार के आगे बाइक लगाकर मारपीट की और 35 लाख रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मॉडल टाउन के सचिन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लकड़ी व्यापारी ने बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब 6.45 बजे अपनी दुकान से कार में सवार होकर घर आ रहा था। जब डीसी कॉलोनी के पास पहुंचा तो मॉडल टाउन के सचिन ने मेरी कार के आगे बाइक लगाकर खड़ी कर दी। कार रुकने के बाद खिड़की खोलकर मेरी गाड़ी में बैठकर पहले उसने मेरा फोन छीनकर बंद कर दिया। फिर बोला कि तेरे पास जितने रुपये हैं, वो निकालकर मेरे को दे दे। जब उसने कहा कि मेरे पास कुछ नहीं है तो बदमाश ने कार की तलाशी ली। कुछ नहीं मिला तो उसने हाथ मरोड़कर मेरे मुंह व कमर पर मुक्के मारे। उसने कहा कि अगर मैं जो कह रहा हूं। तू वह ध्यान से सुन ले। मेरा कहा नहीं माना तो तुझे जान से मार दूंगा। उसने फिर मेरे से 35 लाख रुपये की मांग की। उसने कहा कि 35 लाख रुपये दे देना, नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा। तूने व तेरे परिवार ने जो पहले शिकायत दी थी। न तो उसमें मेरा कुछ बिगड़ा और न आगे कुछ बिगड़ेगा। अगर तुम थाने में गए तो मैं तुझे व तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। अशोक ने बताया कि उसकी पत्नी ने करीब दो महीने पहले शिकायत दी थी। जिस पर कोई कार्रवाई न होने पर उसके हौंसले बुलंद हैं। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed