फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HCS examination was held in two shifts under police guard, only 30 percent of the candidates showed interest, 36 candidates have accepted

पुलिस के पहरे में दो शिफ्टों में हुई एचसीएस की परीक्षा, महज 30 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने दिखाई रूचि, 36 परीक्षार्थियों ने मानी ह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
HCS examination was held in two shifts under police guard, only 30 percent of the candidates showed interest, 36 candidates have accepted
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के परीक्षा केंद्र में एंट्री के दौरान परीक्षार्थियों की चेकिंग करते क? - फोटो : Hisar
हिसार। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को हुई एचसीएस परीक्षा के लिए 38 शिक्षण संस्थानों में बनाए 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा के लिए 14808 परीक्षार्थियों को पहुंचा था, लेकिन सुबह की शिफ्ट में सिर्फ 4270 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। वहीं दोपहर बाद दूसरी शिफ्ट में इन परीक्षार्थियों में से 36 और गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने ने आयोग द्वारा संचालित की गई परीक्षा के दौरान सीआर पब्लिक स्कूल एवं राजकीय महाविद्यालय परिसर में बनाए केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था जांची। उन्होंने बताया कि एचसीएस परीक्षा को सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए व परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखने के लिए 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में परीक्षा को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप एवं कंट्रोल रूम बनाया गया था। परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01662-232692 पर दी गई। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा को परीक्षा का संचालन सुचारु ढंग से संपन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया। इस दौरान हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य आनंद शर्मा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुखार व जुकाम के लक्षण वाले परीक्षार्थियों पर अलग बैठाया
अधिकारियों ने बताया कि करीब 30 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़े प्रबंध किए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक, सीसीटीवी और जैमर लगाए गए। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। गौरतलब है कि जिन परीक्षार्थियों ने सुबह की परीक्षा दी थी उन्हीं परीक्षार्थियों ने दोपहर बाद की परीक्षा दी है। परीक्षा केंद्रों में बुखार व जुकाम के लक्षण वाले परीक्षार्थियों पर अलग बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंट्री से पहले तीन जगह हुई स्क्रीनिंग
परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर पुलिस कर्मचारियों ने परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड व आईडी प्रूफ चेक किए। परीक्षार्थियों के बैग, मोबाइल मेन गेट पर ही रखवा लिए गए। इनके पास एडमिट कार्ड की प्रति, दो आईडी प्रूफ नहीं थे, उन्हें परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी गई। इसके बाद परीक्षा केंद्र के अंदर उक्त शिक्षण संस्थान के स्टाफ व हरियाणा लोक सेवा आयोग के कर्मचारियों ने परीक्षार्थियों ऑनलाइन पहचान की। परीक्षार्थियों की करीब तीन जगह स्क्रीनिंग की गई। एडमिट कार्ड से आधार कार्ड का मिलान किया गया। परीक्षार्थियों के अंगूठे व आंखों की स्कैनिंग की गई। कंफर्म होने के बाद ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई।

परीक्षा केंद्र पर सख्ती
परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन पूर्णरूप से प्रतिबंध रहा।
एक परीक्षा केंद्र पर 10 पुलिस कर्मचारी तैनात रहे।
उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का बार-बार निरीक्षण किया।
परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे व जैमर लगाए गए।
बायोमीट्रिक पहचान होने के बाद ही परीक्षार्थियों की एंट्री हुई।
एचसीएस की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई है। परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। नकल रहित परीक्षा के लिए जिला प्रशासन की टीमें पूरी तरह मुस्तैद रही। सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा आयोजित की गई। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed