फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Have faith, the police are with you in every difficulty, go to the police station and ask for help without hesitation.

Hisar News: रखें विश्वास, हर मुश्किल में पुलिस है साथ, थाने जाकर बेहिचक मांगें मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Have faith, the police are with you in every difficulty, go to the police station and ask for help without hesitation.
दोस्त पुलिस कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ विद्यालय शिकारपुर की छात्राएं महिला थाना में महिला पुलि
हिसार। हर मुश्किल घड़ी में पुलिस आपके साथ है। इसी संदेश के साथ अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिकारपुर की छात्राओं के लिए किया गया। इसी पहल के तहत छात्राओं को महिला थाने का भ्रमण करवाया गया, जहां छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से आत्मरक्षा, सुरक्षा और कानून से जुड़ी जानकारी हासिल की। छात्राओं ने महिला थाने के कामकाज, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान छात्राओं ने थाने के शिकायत कक्ष, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और कार्यालय का दौरा कराया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान हेड कांस्टेबल अनिता ने छात्राओं को बताया कि थाने में प्रवेश करने पर रजिस्टर में कैसे एंट्री की जाती है, शिकायत कैसे दर्ज करवाई जाती है और पुलिस आपात स्थिति में किस तरह तुरंत सहायता करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है या खतरा महसूस करें तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। हेड कांस्टेबल कविता ने आत्मरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सेल्फ डिफेंस हर लड़की में आत्मविश्वास बढ़ाता है। वहीं हेड कांस्टेबल सुमन ने कहा कि पुलिस हर वक्त महिलाओं की सुरक्षा के लिए मौजूद है और किसी भी समय कोई भी परेशानी हो उनसे मदद ली जा सकती है। कार्यक्रम में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से ग्यारहवीं और बारहवीं की कुल 64 छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन




जिला संरक्षक एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी ने छात्राओं से कहा कि ये समय पढ़ाई पर ध्यान देने का है। छात्राएं इस समय का सदुपयोग करें। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112, 1098 और 1090 की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरत पड़ने पर महिलाएं 24 घंटे खुले वन स्टॉप सेंटर में आश्रय ले सकती हैं। इसके अलावा छात्राओं को कहा कि बुरी संगति से दूर रहे। सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए करें, अनावश्यक मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना की एसएचओ सुलेखा ने छात्राओं को बताया कि वे कोई परेशानी होने पर किस तरह से पुलिस की सहायता ले सकती हैं। एसएचओ ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अभद्र भाषा का प्रयोग करे या फिर गलत तरीके से छूने की कोशिश करे तो तुरंत इसकी जानकारी अपने परिजनों या पुलिस को दें।



स्कूल के प्राचार्य राज कुमार श्योराण ने कहा कि छात्राओं के मन में पुलिस के प्रति डर रहता है। आज महिला थाने के भ्रमण कर छात्राओं को पता लगा कि पुलिस किस तरह उनकी हर समस्या में उनके साथ है। इसके अलावा शिक्षिका पूनम, सुमन, बबीता, शिक्षक गजेंद्र और सुदीप उपस्थित रहे। भूगोल शिक्षिका पूनम मलिक ने बताया कि महिला थाने का भ्रमण छात्राओं के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।


डीएसपी तनुज शर्मा ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। महिलाओं से संबंधित अपराधों जैसे घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न और अपहरण आदि की शिकायतों को दर्ज करने और उन पर कार्रवाई के बारे भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अपनी बात कहने से कभी डरना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed