{"_id":"610edbd28ebc3e7d243130ba","slug":"hau-employee-s-son-shot-dead-hisar-news-hsr6083366187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में हत्या: एचएयू कर्मचारी के बेटे को गोलियों से भूना, गली में खून और गोली के खोल मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार में हत्या: एचएयू कर्मचारी के बेटे को गोलियों से भूना, गली में खून और गोली के खोल मिले
Sun, 08 Aug 2021 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:45 AM IST
सार
लोगों ने बताया कि घायल जोनी ने सन्नी के घर में जाकर सीढ़ियों का दरवाजा बंद कर लिया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। एक महिला ने बताया कि उसे लगा कि सामने वाले घर में जन्मदिन का कार्यक्रम था तो वहां पटाखे बजा रहे होंगे लेकिन उसकी पोती ने उसे बताया कि सन्नी के घर में गोली चली है।
विज्ञापन
वारदातस्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के न्यू ऋषि नगर के सामुदायिक केंद्र के पास बने नए पार्क में शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे तीन युवकों ने ऋषि नगर निवासी 24 वर्षीय युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। इससे पहले जोनी ने दोस्त सन्नी के घर घुसकर बचने का प्रयास भी किया लेकिन एक गोली सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार, बस अड्डा चौकी पुलिस व सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस को चार खोल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे पड़ोसी सन्नी के घर से गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। पहले लगा कि पटाखे बज रहे हैं। बाहर निकलकर देखा तो गली में खून और गोलियां के खोल पड़े थे।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि घायल जोनी ने सन्नी के घर में जाकर सीढ़ियों का दरवाजा बंद कर लिया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। एक महिला ने बताया कि उसे लगा कि सामने वाले घर में जन्मदिन का कार्यक्रम था तो वहां पटाखे बजा रहे होंगे लेकिन उसकी पोती ने उसे बताया कि सन्नी के घर में गोली चली है।
एचएयू में पंप ऑपरेटर रह चुका है जोनी
जोनी राव अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वह शादीशुदा था और उसका एक बेटा है। जोनी राव अपनी इलेक्ट्रानिक स्कूटी पर सवार होकर सन्नी के घर की तरफ आया था। इस दौरान तीन युवकों ने जोनी पर गोलियां चला दी।
जोनी के पिता एचएयू में कार्यरत हैं। वहीं जोनी भी पहले एचएयू में पंप ऑपरेटर था। फिलहाल वह कुछ नहीं कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
ऋषि नगर निवासी जोनी की गोलियां मारकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। - इंस्पेक्टर कप्तान सिंह, शहर थाना प्रभारी, हिसार।

मृतक जोनी राव।