फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU employee son shot dead in Hisar of Haryana

हिसार में हत्या: एचएयू कर्मचारी के बेटे को गोलियों से भूना, गली में खून और गोली के खोल मिले

Sun, 08 Aug 2021 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Aug 2021 12:45 AM IST
सार

लोगों ने बताया कि घायल जोनी ने सन्नी के घर में जाकर सीढ़ियों का दरवाजा बंद कर लिया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। एक महिला ने बताया कि उसे लगा कि सामने वाले घर में जन्मदिन का कार्यक्रम था तो वहां पटाखे बजा रहे होंगे लेकिन उसकी पोती ने उसे बताया कि सन्नी के घर में गोली चली है।

विज्ञापन
HAU employee son shot dead in Hisar of Haryana
वारदातस्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के न्यू ऋषि नगर के सामुदायिक केंद्र के पास बने नए पार्क में शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे तीन युवकों ने ऋषि नगर निवासी 24 वर्षीय युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। इससे पहले जोनी ने दोस्त सन्नी के घर घुसकर बचने का प्रयास भी किया लेकिन एक गोली सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार, बस अड्डा चौकी पुलिस व सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस को चार खोल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे पड़ोसी सन्नी के घर से गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। पहले लगा कि पटाखे बज रहे हैं। बाहर निकलकर देखा तो गली में खून और गोलियां के खोल पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि घायल जोनी ने सन्नी के घर में जाकर सीढ़ियों का दरवाजा बंद कर लिया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। एक महिला ने बताया कि उसे लगा कि सामने वाले घर में जन्मदिन का कार्यक्रम था तो वहां पटाखे बजा रहे होंगे लेकिन उसकी पोती ने उसे बताया कि सन्नी के घर में गोली चली है।

एचएयू में पंप ऑपरेटर रह चुका है जोनी
जोनी राव अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वह शादीशुदा था और उसका एक बेटा है। जोनी राव अपनी इलेक्ट्रानिक स्कूटी पर सवार होकर सन्नी के घर की तरफ आया था। इस दौरान तीन युवकों ने जोनी पर गोलियां चला दी।

जोनी के पिता एचएयू में कार्यरत हैं। वहीं जोनी भी पहले एचएयू में पंप ऑपरेटर था। फिलहाल वह कुछ नहीं कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।


ऋषि नगर निवासी जोनी की गोलियां मारकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। - इंस्पेक्टर कप्तान सिंह, शहर थाना प्रभारी, हिसार।

मृतक जोनी राव।

                                                मृतक जोनी राव। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed