फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU: 4918 students took the entrance exam at 12 examination centres

एचएयू : 12 परीक्षा केंद्रों पर 4918 विद्यार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
HAU: 4918 students took the entrance exam at 12 examination centres
प्रवेश परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण क - फोटो : Hisar
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में रविवार को दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के लिए शहर में स्कूल व कॉलेजों में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 8130 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जबकि परीक्षा देने करीब 78 प्रतिशत विद्यार्थी ही पहुंचे।
विज्ञापन

चार वर्षीय बीएससी आनर्स एग्रीकल्चर एवं बीएससी एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट में 4918 परीक्षार्थियों सहित मौलिक विज्ञान एवं मानविकी, मत्सय विज्ञान व बायोटेक्नॉलोजी महाविद्यालयों में एमएससी पाठ्यक्रमों की परीक्षा के लिए 455 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में पीएचडी के लिए 825 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इनके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में पीएचडी में दाखिलों के लिए भी उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में किसी भी केंद्र पर नकल या दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने का मामला सामने नहीं आया। परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज, कुलसचिव डॉ. एसके महता, ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा व कुलपति सचिव कपिल अरोड़ा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed