{"_id":"63b9acac8dbc13338f3b3e8a","slug":"haryana-weather-weather-will-change-from-today-there-will-be-some-relief-in-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: आज से बदलेगा मौसम, ठंड में मिलेगी थोड़ी राहत, पश्चिम विक्षोभ के चलते बादलवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: आज से बदलेगा मौसम, ठंड में मिलेगी थोड़ी राहत, पश्चिम विक्षोभ के चलते बादलवाही
Sun, 08 Jan 2023 12:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 08 Jan 2023 12:07 AM IST
सार
हिसार में पारा जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया, हिसार में 1.4, महेंद्रगढ़ में 1.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आज से मौसम बदलेगा, ठंड में थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
गांव अगिहार में कोहरे के बीच खिलखिलाती सरसों की फसल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान एक बार फिर से जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। शनिवार को हिसार में न्यूनतम तापमान 1.4 व महेंद्रगढ़ में 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा। पश्चिम विक्षोभ के चलते बादलवाही रहेगी, जिस कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हिमालय से उत्तरी ठंडी बर्फीली हवाओं का रुख मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा के एनसीआर व दिल्ली पर बना हुआ है। इसकी वजह से दिन प्रतिदिन तापमान लुढ़क रहे हैं। शनिवार को एनसीआर, दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर 1.4 डिग्री से 6.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए आमजन अलाव सेंकते नजर आए। रविवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होगा। जिसकी वजह से हवाओं की दिशा और गति में बदलाव आएगा। आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। 13 जनवरी के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बादल वाही देखने को मिलेगी। हरियाणा के उत्तरी जिलों में सीमित स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही। 14 से 18 जनवरी के दौरान गंभीर शीत लहर पड़ेगी।
विज्ञापन
शहर न्यूनतम तापमान
- बालसमंद हिसार 1.4
- महेंद्रगढ़ 1.7
- झज्जर 1.8
- सिरसा 3.2
- फरीदाबाद 3.4
- सोनीपत 3.5
- कैथल 4.3