{"_id":"6a4094d6570a220a4f00cd1d","slug":"haryana-weather-update-light-rain-in-four-districts-including-hisar-monsoon-likely-to-arrive-by-july-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather Update: हिसार सहित चार जिलों में हल्की बारिश, 1-2 जुलाई तक मानसून के दस्तक देने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather Update: हिसार सहित चार जिलों में हल्की बारिश, 1-2 जुलाई तक मानसून के दस्तक देने की संभावना
Sun, 28 Jun 2026 08:58 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 28 Jun 2026 08:58 AM IST
सार
हरियाणा में वर्तमान में एक ट्रफ राजस्थान से ओडिशा तक फैली हुई है, जो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए सक्रिय है। इसके अलावा दूसरी ट्रफ पूर्वी उत्तर प्रदेश से तेलंगाना तक प्रभाव डाल रही है जिसके चलते प्री-मानसून गतिविधियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन
मौसम (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहने के बीच शनिवार को हिसार, रोहतक, जींद और गुरुग्राम में हल्की बारिश दर्ज की गई। दिनभर बादलों की आवाजाही और छिटपुट बूंदाबांदी के कारण उमस का स्तर बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन मौसम साफ रह सकता है जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय सर्कुलेशन और ट्रफ सक्रिय होने के कारण हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। इसी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार को फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। वर्तमान में एक ट्रफ राजस्थान से ओडिशा तक फैली हुई है, जो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए सक्रिय है। इसके अलावा दूसरी ट्रफ पूर्वी उत्तर प्रदेश से तेलंगाना तक प्रभाव डाल रही है जिसके चलते प्री-मानसून गतिविधियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन
डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 29 जून को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे 30 जून को आंधी-तूफान और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 1 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से मानसून के तेजी पकड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मानसून 1-2 जुलाई के बीच दस्तक दे सकता है। इसके बाद जुलाई के पहले 10 दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।