फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather: Heat wave started again, Nuh was the hottest in the state with temperature of 45.9 degrees

Haryana Weather: फिर चलने लगी लू, 45.9 डिग्री तापमान के साथ नूहं प्रदेश में रहा सबसे गर्म, चार दिन राहत नहीं

Tue, 11 Jun 2024 09:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Jun 2024 09:10 PM IST
सार

लू ने फिर से प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। आने वाले चार दिन भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन
Haryana Weather: Heat wave started again, Nuh was the hottest in the state with temperature of 45.9 degrees
जम्मू कश्मीर मौसम - फोटो : एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में मंगलवार को कई जिलों में पारा 45 के आंकड़े को पार कर गया। नूंह में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले 4 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फिर से भीषण गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। इसके साथ ही दोबारा से सिंध, बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं ने प्रदेश की तरफ रुख कर लिया है। इसके असर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मंगलवार को कई जगहों पर तापमान 45.0 डिग्री को पार कर गया।
विज्ञापन


इस दौरान नूंह में दिन का तापमान 45.9 डिग्री और नारनौल में रात का तापमान 31.0 डिग्री पर दर्ज किया गया। इसके साथ ही नूंह का दिन व नारनौल की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 से 45.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून आने में अभी एक पखवाड़े से अधिक का समय
आने वाले चार-पांच दिनों तक भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों पर ऑरेंज और 6 पर येलो अलर्ट जारी किया है, क्योंकि इस दौरान दिन और रात के तापमान में और उछाल आएगा। आमजन को अभी भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर लू से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।


हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 जून को सक्रिय होने से 15 से 18 जून के दौरान तेज गति से हवाएं या अंधड़ चलने और आंशिक बादलवाही की संभावना रहेगी, जिससे आमजन को केवल आंशिक राहत मिल सकती है। डॉ. चंद्रमोहन की मानें तो मानसून आने में अभी एक पखवाड़े से अधिक का समय है। साथ ही अभी बंगाल की खाड़ी पर भी कोई हलचल नहीं है। आने वाले सप्ताह में कोई कम दबाव का क्षेत्र भी नहीं बन रहा, जिससे बारिश की गतिविधियां हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed