फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Daytime temperature likely to cross 45 degrees, yellow alert issued regarding heat wave

Haryana Weather: दिन का पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना, 29 अप्रैल तक लू के संबंध में येलो अलर्ट जारी

Fri, 25 Apr 2025 10:07 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 25 Apr 2025 10:07 AM IST
सार

प्रदेश में अधिकतम तापमान 39.0 से 43.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 23 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। सिरसा में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री रहा।

विज्ञापन
Haryana Weather Daytime temperature likely to cross 45 degrees, yellow alert issued regarding heat wave
लू के लिए येलो अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस माह झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की संभावना काफी कम है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इस महीने के अंतिम सप्ताह तक दिन का तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर जाने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने 29 अप्रैल तक के लिए लू के संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उत्तरी हवाओं के कारण तापमान काफी नियंत्रित है। झुलसाने वाली गर्मी और लू से राहत मिली हुई है। रात के समय लगातार उत्तरी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। अब धीरे-धीरे उत्तरी हवाएं बदलकर पश्चिमी होने लगी हैं, जिससे एक बार फिर से तापमान में उछाल और झुलसाने वाली लू की परिस्थितियां बनने लगी हैं। रेगिस्तानी पश्चिमी शुष्क हवाओं के चलने से आसमान से आग बरस रही है।
विज्ञापन


पश्चिमी हवाओं ने वातावरण की नमी को भी सोख लिया है। वीरवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 39.0 से 43.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 23 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। सिरसा में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा, जबकि सोनीपत में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। प्रदेश में दिन के तापमान सामान्य से अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
इस माह में 25 व 29 अप्रैल को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। मगर, ये कमजोर श्रेणी के होने के कारण इनके असर से बारिश की गतिविधियां नहीं होगी। हालांकि अगले माह में 2 व 5 मई को दो विक्षोभ आएंगे, जिनके असर से बारिश की गतिविधियां होंगी, जिससे गर्मी से भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed