{"_id":"67c6a8bbb78afc765a035ff0","slug":"haryana-weather-chances-of-rain-today-in-eight-districts-adjoining-punjab-day-night-temperatures-will-fall-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather Update: पंजाब से सटे आठ जिलों में आज बारिश के आसार, दिन और रात के तापमान में आएगी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather Update: पंजाब से सटे आठ जिलों में आज बारिश के आसार, दिन और रात के तापमान में आएगी गिरावट
Tue, 04 Mar 2025 12:46 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:46 PM IST
सार
महेंद्रगढ़ में 30.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं, रात के तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई।
विज्ञापन
मौसम का नजारा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार को पंजाब से सटे आठ जिलों में बारिश के आसार है। वहीं, बाकी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि इस विक्षोभ के असर से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी और मैदानी राज्यों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में सिर्फ पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, सिरसा व फतेहाबाद में बारिश के आसार हैं। चार मार्च को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। इसके साथ ही उत्तरी पश्चिमी हवाएं और दिन में तेज गति से धरातलीय हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
दिन का तापमान पांच डिग्री तक बढ़ा
सोमवार को मौसम साफ रहने और धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान महेंद्रगढ़ में 30.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं, रात के तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई। हिसार में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन