{"_id":"628a7c7ed46ee42985239137","slug":"haryana-weather-alert-heavy-rain-expected-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather Alert: दो दिन तेज बारिश के आसार, 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather Alert: दो दिन तेज बारिश के आसार, 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Sun, 22 May 2022 11:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 22 May 2022 11:40 PM IST
सार
रविवार की रात पर्वतीय क्षेत्रों में मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार रात सक्रिय हुए मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार व मंगलवार को बारिश की संभावना है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिसकी वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में मौसम गतिशील व परिवर्तनशील बना हुआ है।
विज्ञापन
रविवार रात्रि को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिससे पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण बनेगा। इससे पवनों की दिशा दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हो जाएगी और एक टर्फ रेखा पंजाब से हरियाणा से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बननी शुरू हो गई है। इस मौसमी प्रणाली को प्रचुर मात्रा में नमी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मिलेंगी, जिस कारण से यह मौसम प्रणाली ज्यादा तेज और ताकतवर होने की संभावना है।
विज्ञापन
इस दौरान पछुआ पवनों का मिलन दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं से होगा विपरीत हवाओं के मिलन से सम्पूर्ण इलाके में बादल अपना डेरा जमा लेंगे और जबरदस्त तरीके से बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर व गुरुग्राम में इस मौसम प्रणाली से 23 व 24 मई को कुछ स्थानों पर सोमवार सुबह से ही और अधिकतर स्थानों पर दोपहर बाद 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, गरज चमक के साथ बारिश, कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
हरियाणा के मध्य और उत्तरी पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, पलवल में 23 व 24 मई को 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में 10.0 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज होगी और नौतपा की शुरुआत सामान्य तापमान से ही होगी।
बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट
हरियाणा व एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर शनिवार को हुई बारिश की गतिविधियों के कारण अधिकतर स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। रविवार को सूबे में अधिकतर स्थानों पर 37.0 से 44.0 और न्यूनतम तापमान 19.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति
- नारनौल 44.8
- गुरुग्राम एडब्ल्यूएस 43.8
- हिसार एएमएफयू 43.6
- सिरसा एडब्ल्यूएस 42.9
- रोहतक 41.4
- भिवानी 41.3
- झज्जर एडब्ल्यूएस 41.1
- फतेहाबाद एडब्ल्यूएस 39.9