फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Income Tax Department raids residences and establishments of industrialist

Haryana: आयकर विभाग का सिवानी में उद्योगपति और उनके रिश्तेदारों के आवास और प्रतिष्ठानों पर छापा

Fri, 17 May 2024 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 17 May 2024 11:41 PM IST
सार

40 वाहनों से 150 कर्मचारी पहुंचे। शुक्रवार सुबह छह बजे से शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही।

विज्ञापन
Haryana: Income Tax Department raids residences and establishments of industrialist
आयकर विभाग की गाड़ियां - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सिवानी मंडी शहर के रुपाणा रोड पर शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे उद्योगपति राजेश केडिया और उनके भाई रवि केडिया के आवास, प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। टीम ने केडिया के रिश्तेदारों के 7-8 ठिकानों पर भी कार्रवाई की। टीम ने उद्योगपति के बैंक खातों और दस्तावेजों को खंगाला। छापे की कार्रवाई देर रात तक जारी रही।

विज्ञापन


शुक्रवार को हिसार-राजगढ़ रोड स्थित शिमिक इंडिया, जय भारत केमिकल, टिंकू राम ग्वार गम एंड केमिकल, अनाज मंडी व रेलवे स्टेशन के पास उनके ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम ने जांच की। इसके अलावा उद्योगपति के रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी छापा मारा। आयकर विभाग की टीम ने राजेश और रवि केडिया के बैंक खातों की भी जांच की।
विज्ञापन


इस कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की 40 से अधिक वाहनों से आए 150 से अधिक कर्मचारी व अधिकारी शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। फोरेंसिक टीम भी जांच में शामिल है। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी भी साथ थी। इस बारे में आयकर विभाग के अधिकारियों से संपर्क करना चाहा, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed