{"_id":"695960fbc3ee9d92e80ae048","slug":"haryana-divyang-premier-league-to-be-held-in-mewat-from-9th-amin-kuleri-to-show-his-mettle-hisar-news-c-21-hsr1020-783278-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हरियाणा दिव्यांग प्रीमियर लीग 9 से मेवात में, अमीन कुलेरी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हरियाणा दिव्यांग प्रीमियर लीग 9 से मेवात में, अमीन कुलेरी दिखाएंगे दम
विज्ञापन
क्रिकेट खेल में गैंदबाजी करते अग्राेहा के अमीन कुलेरी।
हिसार। हरियाणा दिव्यांग प्रीमियर लीग का पहला संस्करण मेवात में इसी माह नौ जनवरी से आयोजित किया जाएगा। खेल प्रेमी सुनील क्रांतिकारी ने बताया कि इस प्रतियाेगिता में पूरे हरियाणा के दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
अग्रोहा क्षेत्र से गांव कुलेरी के अमीन कुलेरी का चयन हुआ है। इस संस्करण में हरियाणा की पांच टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। इसका फाइनल मुकाबला 12 जनवरी को होगा। अमीन की सहभागिता से भारतीय टीम ने वर्ष 2017 में बांग्लादेश और भिवानी में आयोजित प्रतियोगिता में नेपाल की टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।
उनकी टीम तीन, चार बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी जीत चुकी है। पिछली बार आयोजित नॉर्थ जोन चैंपियनशिप के फाइनल में उनकी टीम जम्मू कश्मीर के सामने उपविजेता रही थी।
विज्ञापन
अमीन के चयन से गांव कुलेरी में खुशी का माहौल है। अमीन के घर खुशी का माहौल बना है। उनके घर कई लोग बधाइयां देने के लिए आ रहे हैं। कुलेरी क्रिकेट टीम के सदस्य अमित पंवार, कुलदीप बांगर, मोनू जांगड़ा, मनदीप, चीकू आदि ने अमीन और उनके परिजनों को बधाई दी है।