फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: CM Saini said - Houses of Dalits were burnt during Hooda rule, public is demanding answers

Haryana: सीएम सैनी बोले- हुड्डा राज में दलितों के घर जलाए, जनता मांग रही जवाब

Thu, 22 Aug 2024 08:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 08:03 PM IST
सार

नलवा विधानसभा क्षेत्र के गांव शाहपुर में आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Haryana: CM Saini said - Houses of Dalits were burnt during Hooda rule, public is demanding answers
रैली में मंच पर मौजूद भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हिसार के नलवा विधानसभा क्षेत्र के गांव शाहपुर में आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा ये लोग अपने कार्यकाल में किसानों की जमीनों को सेक्शन 4, सेक्शन 6 लगाकर दिल्ली में बैठे दामाद तक पहुंचा कर उनको खुश करते थे।

विज्ञापन


बंटवारे के समय अपना सब कुछ छोड़कर आने वाले लोगों के बारे में ये बापू-बेटा कहते हैं कि ये लोग कहां से आए गए हैं। ये हमारी संस्कृति के नहीं है। अब एक अक्तूबर को जनता बताएगी कि आपकी संस्कृति से कौन मेल खाता है।
विज्ञापन


कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किस तरह से मिर्चपुर में दलितों के घरों को जलाने का काम काम किया था, जनता उसका जवाब मांग रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, किसानों का सबसे ज्यादा शोषण कांग्रेस ने किया। लोकसभा चुनाव के समय झूठ का एक पिटारा लेकर आए थे। इस बार कांग्रेस की झूठ को नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली से कुलदीप-भव्य बिश्नोई की दूरी
सीएम नायब सिंह सैनी ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद हिसार में चार रैलियां कीं। इनमें से एक में भी कुलदीप-भव्य बिश्नोई शामिल नहीं हुए। सीएम ने 20 जून को हिसार एयरपोर्ट पर, 20 जुलाई को आर्यनगर, 18 अगस्त को हांसी व 22 अगस्त को शाहपुर में आयोजित रैली में भी पिता-पुत्र नहीं आए। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed