फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Harsh firing at wedding ceremony in Hisar, fight year old child shot, youth opened fire while dancing

Hisar: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग; 8 साल के बच्चे को लगी गोली, डांस करते समय युवकों ने किए फायर

Sat, 09 Mar 2024 11:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Mar 2024 11:48 AM IST
सार

हिसार के सातरोड कलां गांव के रहने वाले समुंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात को पड़ोस में शादी थी। रात करीब 9 बजे 8 साल का बेटा मनीष शादी समारोह में गया हुआ था। शादी में डीजे बज रहा था। वहां पर डांस कर रहे युवकों ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान डीजे के पास खड़े बेटे के पेट में गोली।

विज्ञापन
Harsh firing at wedding ceremony in Hisar, fight year old child shot, youth opened fire while dancing
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के गांव सातरोड में शुक्रवार रात को शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान 8 साल के बच्चे को गोली लग गई। पास में खड़े दूसरे बच्चे को भी छर्रे लगे। जख्मी हालत में 8 साल के मनीष को निजी अस्पताल में भर्ती कराय गया। दूसरे बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सातरोड कलां गांव के रहने वाले समुंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात को पड़ोस में शादी थी। रात करीब 9 बजे 8 साल का बेटा मनीष शादी समारोह में गया हुआ था। शादी में डीजे बज रहा था। वहां पर डांस कर रहे युवकों ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान डीजे के पास खड़े बेटे के पेट में गोली। गोली लगने के बाद बेटा रोता हुआ घर पर आया और उसने घटना के बारे में बताया। पता चलने पर जख्मी हालत में बेटे को अस्पताल लेकर आए। बेटे ने बताया कि पास में खड़े एक बच्चे को भी छर्रे लगे। सदर थाना प्रभारी सुरेश का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। घायल बच्चे के परिजनों के बयान पर एफआईआर दर्ज कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed