{"_id":"684332913232529c440d0d89","slug":"happy-cards-have-not-arrived-for-seven-months-the-number-of-applicants-is-increasing-hisar-news-c-21-hsr1020-642282-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सात महीने से नहीं आए हैप्पी कार्ड, बढ़ रही आवेदकों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सात महीने से नहीं आए हैप्पी कार्ड, बढ़ रही आवेदकों की संख्या
Fri, 06 Jun 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
हांसी बस स्टैंड पर रखे हुए हैप्पी कार्डों को संभालते हुए रोडवेज कर्मचारी।
हांसी। सब डिपो में करीब सात महीने से नए हैप्पी कार्ड नहीं आए हैं। वहीं आवेदकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ जा रही है। दो महीने में करीब चार हजार नए लोग हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन कर चुके हैं। उपमंडल में कुल 27,710 आवेदक अपने हैप्पी कार्ड के इंतजार में हैं।
फरवरी महीने के अंत में 23 हजार आवेदकों के कार्ड लंबित थे। अब तक 96,643 लोग ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन कर चुके हैं। इसमें से 68,933 आवेदकों के हैप्पी कार्ड तैयार होकर बस स्टैंड पर आ चुके हैं। जबकि अन्य हैप्पी कार्ड के इंतजार में हैं।
सब डिपो में हैप्पी कार्ड की आखिरी खेप 5 नवंबर को आई थी। तब 5 हजार हैप्पी कार्ड आए थे। उसके बाद से अब तक हैप्पी कार्ड नहीं आए हैं। हैप्पी कार्ड न आने के कारण आवेदक भी परेशान हो रहे हैं। वह आए दिन कार्ड के लिए बस स्टैंड पर चक्कर लगाते हैं।
विज्ञापन
सब डिपो के कर्मचारियों की तरफ से उन्हें जवाब दिया जाता है कि जब कार्ड आएगा तो उनके पास मैसेज आएगा व ओटीपी भी आएगा। उसके बाद ही वह हैप्पी कार्ड लेने के लिए पहुंचे। कार्ड नहीं आने पर लोग मायूस होकर खाली हाथ वापस लौट रहे हैं।
बता दें कि बीते वर्ष मार्च महीने से यह योजना लागू हुई थी। योजना के जरिए लाभार्थी को हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करने के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जा रहा है। इसके तहत वर्ष में 1 हजार किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। बता दें कि बीते वर्ष मार्च महीने से यह योजना लागू हुई थी। योजना के जरिए लाभार्थी को हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करने के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जा रहा है। इसके तहत वर्ष में 1 हजार किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। हांसी में पहला कार्ड 22 अप्रैल को दिया गया था।
-- --
फोन करने के बाद भी नहीं ले रहे कार्ड
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सब डिपो में 68,933 कार्ड आए थे, जिसमें से 66,309 आवेदक कार्ड ले जा चुके हैं। 2624 कार्ड अभी बस स्टैंड पर रखे हुए हैं। आवेदकों को हैप्पी कार्ड देने के लिए 4 कर्मचारियों की टीम लगाई हुई है। जो उन्हें फोन करके बुलाते हैं। लेकिन फोन करने के बावजूद भी कुछ लोग कार्ड लेने के लिए नहीं आ रहे हैं।
-- --
नवंबर के बाद अब तक हैप्पी कार्ड नहीं आए हैं। इसकी वजह से आवेदक परेशान हो रहे हैं। 2624 आवेदक हैप्पी कार्ड लेने नहीं आए हैं।
- राजबीर सिवाच, स्टैंड इंचार्ज, बस स्टैंड।