{"_id":"633e8a16e56aa86a56530430","slug":"hansi-police-detained-farmer-leader-dashrath-malik-in-case-to-drop-effigy-of-ravan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hansi: रावण के पुतले को नीचे गिराकर जलाने की कोशिश, पुलिस ने किसान नेता दशरथ मलिक को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hansi: रावण के पुतले को नीचे गिराकर जलाने की कोशिश, पुलिस ने किसान नेता दशरथ मलिक को हिरासत में लिया
Thu, 06 Oct 2022 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:26 PM IST
सार
दशरथ मलिक व अनिल की गिरफ्तारी को लेकर भारी संख्या में ऑटो मार्केट के दुकानदार शहर थाना में पहुंचे और दोनों को छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
हांसी में जुटे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हांसी में आदर्श रामायण मंच की तरफ से नई ऑटो मार्केट में बुधवार को दशहरा महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया था। रावण दहन करने से पूर्व कुछ शरारती तत्वों ने शाम पांच बजे रावण के पुतले की रस्सी खोल कर नीचे गिरा दिया और उसको जलाने की कोशिश भी की। जिस समय पुतले को नीचे गिराया गया उस समय पुलिस के जवान भी मौजूद थे। उनकी उपस्थिति में रावण के पुतले को नीचे गिराया गया था। इसको लेकर आदर्श रामायण मंच के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दे कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी।
शहर थाना पुलिस ने इस मामले में रावण के पुतले के साथ छेड़छाड़ करने व जलाने की कोशिश करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने किसान नेता दशरथ मलिक और अनिल नामक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। वहीं दशरथ मलिक व अनिल की गिरफ्तारी को लेकर भारी संख्या में ऑटो मार्केट के दुकानदार शहर थाना में पहुंचे और दोनों को छोड़ने की मांग की। इसके बाद दुकानदार वहां से सीधे एसपी नितिका गहलौत से मुलाकात करने लघु सचिवालय पहुंचे।