फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hansi closed in protest against murder of businessman Ravindra Saini

जजपा नेता रविंद्र सैनी की हत्या का मामला: हांसी में व्यापारी बाजार बंद कर धरने पर बैठे, परिवार ने नहीं लिया शव

Fri, 12 Jul 2024 01:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 01:44 PM IST
सार

हांसी में सैनी हीरो मोटर्स एजेंसी के संचालक रविंद्र सैनी की बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से गुस्साए व्यापारियों ने आज हांसी को बंद रखा है।

विज्ञापन
Hansi closed in protest against murder of businessman Ravindra Saini
हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हांसी में सैनी मोटर्स के मालिक व जजपा नेता रविंद्र सैनी की हत्या के मामले में व्यापारियों ने आज शुक्रवार को सुबह से ही हांसी को पूर्ण रूप से बंद रखा। बंद में व्यापारियों ने सीधी बात कही कि हमलावरों को समय रहते गिरफ्तार किया जाए और उन पर यूपी की तर्ज पर कार्रवाई की जाए। वहीं, चंडीगढ़ में परिजनों की मुख्यमंत्री से एक दौर की वार्ता हो चुकी। दूसरे दौर की वार्ता कुछ ही देर में होगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, पुलिस की कारगुजारी देख सैनी के परिवार ने रविंद्र सैनी के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है। व्यापारियों द्वारा हांसी बंद के दौरान सुबह 8:00 से बडसी गेट पर धरना लगाया गया। जहां पर करीब 2 घंटे तक धरना लगाए जाने के बाद व्यापारी बाजारों में निकले। हांसी बंद को लेकर सब्जी मंडी भी सुबह से बंद रही। इसके चलते शहर के सभी निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद है, केवल इमरजेंसी चालू रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वकीलों ने भी वर्क सस्पेंड कर रखा है। धरने को समर्थन देने के लिए कर्मचारी नेता भी पहुंचे। व्यापारियों द्वारा इस बंद को है अभूतपूर्व बंद बताया जा रहा है। 

हिसार रोड पर भाईजी होटल के सामने स्थित सैनी हीरो मोटर्स एजेंसी के संचालक एवं जननायक जनता पार्टी (जजपा) के पिछड़ा वर्ग सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र सैनी की बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।  घटना के समय रविंद्र सैनी शोरूम के बाहर खड़े थे, उनका गनमैन शोरूम के अंदर था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें चारों बदमाश बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर भागते दिख रहे हैं।

बुधवार शाम करीब छह बजे रविंद्र सैनी फोन पर बात करते हुए शोरूम से बाहर निकले। शोरूम के बगल में फोन पर बात कर रहे थे कि इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे। तीन बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाईं जो रविंद्र सैनी के सिर, पेट व सीने में लगी। गोलियां चलाने के बाद बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर हिसार की तरफ फरार हो गए।

सैनी को शोरूम पर काम करने वाले कारिंदे व पुलिस की तरफ से मिले गनमैन उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed