{"_id":"6471bffec4d8feb07e0b168a","slug":"hail-fell-again-in-month-of-jeth-in-haryana-and-44mm-in-rohtak-29mm-of-rain-in-sonipat-trees-fell-on-road-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जेठ के महीने में फिर गिरे ओले, रोहतक में 44, सोनीपत में 29 एमएम बारिश, हिसार में सड़क पर गिरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जेठ के महीने में फिर गिरे ओले, रोहतक में 44, सोनीपत में 29 एमएम बारिश, हिसार में सड़क पर गिरे पेड़
Sat, 27 May 2023 02:01 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 27 May 2023 02:01 PM IST
सार
हरियाणा में तेज बारिश के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री तक गिर गया है। हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान सबसे कम 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 28 व 29 मइ को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन
हरियाणा में मौसम बदला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते शनिवार की सुबह प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। जेठ माह में सावन की तरह काली घटा छाई। मई महीने में एक बार फिर से तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है। तेज बारिश के कारण सिवानी मंडी में पड़ी फसल खराब हो गई। आदमपुर क्षेत्र में पेड़ गिरने से सड़क मार्ग बाधित हो गया।
विज्ञापन
बहबलपुर में 100 साल पुराना बरगद पेड़ गिरा
गांव बहबलपुर में 100 साल पुराना बरगद का पेड़ गिर गया। जिले में 20 से अधिक फीडर ब्रेक डाउन होने से बिजली व्यवस्था ठप्प हो गई। हिसार में शनिवार की सुबह 18 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। हिसार जिले के अग्रोहा क्षेत्र में ओले गिरे हैं।
विज्ञापन
एक जून के बाद फिर से तापमान बढ़ना शुरु होगा
तेज बारिश के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री तक गिर गया है। हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान सबसे कम 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 28 व 29 मइ को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव रहेगा। जिस कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी साथ ही बारिश व ओले गिरने की संभावना भी बन रही है। एक जून के बाद फिर से तापमान बढ़ना शुरु होगा।
विज्ञापन
कहां कितनी बारिश न्यूनतम तापमान
रोहतक 44.8 19.8
महेंद्रगढ़ 32 19.3
सोनीपत 29 20.1
हिसार 18 18.8
गुरुग्राम 18 20.5
भिवानी 15.2 19.7
रेवाड़ी 13 19
कुरुक्षेत्र 2.5 20.6